लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स करीब 500 अंक उछला

 शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स करीब 500 अंक उछला
Share

मुंबई। अर्थव्यवस्था के प्रति निवेशकों की मजबूत धारणा के बीच आज घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। चौरतफा लिवाली के बीच बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 404.62 अंक की मजबूती के साथ 37,823.61 अंक पर खुला और कुछ ही देर में करीब 500 अंक की बढ़त बनाता हुआ 37,907.22 अंक पर पहुँच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 103.90 अंक की तेजी के साथ 11,126.10 अंक पर खुला और 11,164.45 अंक तक पहुँच गया।

खबर लिखे जाते समय सेंसेक्स 480.25 अंक यानी 1.28 प्रतिशत की तेजी में 37,899.24 अंक पर और निफ्टी 138.90 अंक यानी 1.26 प्रतिशत की बढ़त में 11,161.10 अंक पर था। मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी जैसी दिग्गज कंपनियों में लिवाली से बाजार को समर्थन मिला। अधिकतर प्रमुख एशियाई बाजारों के हरे निशान में रहने से बाजार में निवेश धारणा मजबूत रही। 

Share

Leave a Reply