नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष कांग्रेस को ज्ञान देना छोड़ अपनी पार्टी की गुटबाजी पर ध्यान दे- विकास तिवारी

भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष कांग्रेस को ज्ञान देना छोड़ अपनी पार्टी की गुटबाजी पर ध्यान दे- विकास तिवारी
Share

रायपुर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी ने भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष विष्णुदेव साय को उनकी नियुक्ति पर बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि- रेसिंग नई रेसिंग भेड़ फोरत मर मर मरे बादवा बांधे खाये तुरंग अर्थात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को पहले अपने घर की चिंता करनी चाहिए फिर प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी पर बयान जारी करना चाहिये। प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की लगातार तीन बार सरकार बनाने का मौका प्रदेश की जनता ने दिया और जब भाजपा की रमन सरकार के पापों का घड़ा छलक ने लगा तो इसी प्रदेश की जनता ने चौथी बार मात्र 15 सीटों पर भाजपा को सिमटा कर रख दिया इसके बाद भी लगातार हुए विधानसभा उपचुनावों, नगरी निकाय,नगर पालिका एवं पंचायतों के चुनाव में भी भाजपा का सूपड़ा साफ प्रदेश की जनता ने कर दिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरकार के जन हितेषी कार्यों पर जनता ने मुहर लगाया और उन पर पूरा भरोसा किया जिसके कारण कि हाल ही में देश में हुए सी वोटर सर्वे में प्रदेश के 8 जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ईमानदार नेतृत्व पर भरोसा जताया है और कोरोना कोविड 19 महामारी के संघर्ष के दिनों में उन्हें ईमानदार नेतृत्वकर्ता बताया है जिसे देख भाजपा जो पहले ही रसातल में चली गई है और भी गहरे सदमे में आ गई है।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा के नए अध्यक्ष विष्णुदेव साय को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से सीख लेकर काम प्रारंभ करना चाहिए केवल बयानबाजी करने से भाजपा को वह कोई भी लाभ नहीं पहुंचा पाएंगे वर्तमान में भाजपा प्रदेश इकाई में गुटी राजनीति सतही स्तर तक आ चुकी है भाजपा के ही कार्यकर्ता सोशल मीडिया में खुलेआम अपने ही नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साध रहे हैं भाजपा मीडिया विभाग के प्रमुख को खुलकर ना केवल अपशब्द कह रहे हैं और उन्हें पैड-एम्पलाई तक कह रहे हैं भाजपा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिन नेताओं के नेतृत्व में भाजपा का सूपड़ा साफ हुआ लगातार विधानसभा चुनाव से लेकर नगरी निकाय और नगर पालिका के चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा उन्हें नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से नवाजा गया जिसका कि विरोध भाजपा के तमाम नेता और कार्यकर्ता कर रहे हैं। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को सतही गुटबाजी पर नियंत्रण लगाते हुए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की जवाबदारी है ना कि केवल बयानबाजी कर कांग्रेस सरकार की पर निशाना साधने की है।

प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को कहा कि वह ताल ठोक कर यह दावा करें कि उनके नेतृत्व में आगामी समय में होने वाले मरवाही उपचुनाव पर भारतीय जनता पार्टी जीतेगी कि नहीं और अगर वह नहीं जीतेगी तो क्या वह अपने पद पर बने रहेंगे या उनकी हालत पूर्व अध्यक्ष विक्रम उसेंडी जैसा तो नहीं कर दिया जायेगा।

 


Share

Leave a Reply