BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

महर्षि वेद व्यास से जुड़ी है गणेश विसर्जन की कथा, जानें कब है गणेश विसर्जन

महर्षि वेद व्यास से जुड़ी है गणेश विसर्जन की कथा, जानें कब है गणेश विसर्जन
Share

गणेश विसर्जन की तैयारियां मुंबई समेत पूरे देश में शुरू हो गई हैं. रिद्धि-सिद्धि और बुद्धि के दाता भगवान गणेश का जन्म दिन महोत्सव के रूप में मनाने की परंपरा है. गणेश महोत्सव गणेश चतुर्थी की तिथि से आरंभ होता है. घर में गणेश जी की स्थापना से ही गणेश महोत्सव का आरंभ माना जाता है. देश में गणेश महोत्सव का आरंभ 22 अगस्त हुआ था. जो अनंत चतुर्दशी 1 सितम्बर  के दिन गणेश विसर्जन के साथ समाप्त होगा.


गणेश विसर्जन की पूजा

गणेश विसर्जन से पूर्व विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है. इस दिन भगवान गणेश जी को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है. पूजा और आरती के बाद भक्तिभाव से विसर्जन किया जाता है. विसर्जन से पूर्व भगवान गणेश से अगले वर्ष जल्दी आने की प्रार्थना की जाती है.


गणेश विसर्जन की कथा

पौराणिक कथा के मुताबिक महर्षि वेदव्यास ने भगवान गणेश को महाभारत को लेखन कार्य की जिम्मेदारी सौंपी थीं. गणेश जी को बिना रूके लेखन कार्य को जारी रखना था. महाभारत की कथा वेद व्यास जी ने भगवान गणेश जी को लगातार सुनाई थी. जिस कारण गणेश जी बिना रूके कथा को लिखते रहे. महाभारत की कथा आरंभ करने के बाद जब दसवें दिन जब महर्षि वेदव्यास जी ने अपनी आंखें खोलीं तो पाया कि गणेश के शरीर का तापमान बहुत बढ़ा हुआ है. महर्षि वेदव्यास ने गणेश जी के शरीर का ताप कम करने के लिए तुरंत पास के एक जलकुंड से ठंडा जल लाकर गणेश जी के शरीर पर डालना आरंभ कर दिया. जिस दिन गणेश जी के शरीर पर जल प्रवाहित किया उस दिन भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी की तिथि थी. इसी कारण गणेश जी का विसर्जन चतुर्दशी की तिथि को किया जाता है.


गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त

अनंत चतुर्दशी 1 सितम्बर 2020
प्रात:काल का मुहूर्त: सुबह 09:10 बजे से दोपहर 01:56 बजे तक
गणेश विसर्जन का दोपहर का मुहूर्त: दोपहर 15:32 बजे से सांय 17:07 बजे तक
गणेश विसर्जन का शाम का मुहूर्त: शाम 20:07 बजे से 21:32 बजे तक
गणेश विसर्जन का रात्रिकाल मुहूर्त: रात्रि 22:56 बजे से सुबह 03:10 बजे तक है.

 


Share

Leave a Reply