BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अजब गजब लापरवाहीः बुजुर्ग को एक नही दो नही बल्कि पांच बार लगा टीका और तो और छठे टिके के लिए मिली डेट

अजब गजब लापरवाहीः बुजुर्ग को एक नही दो नही बल्कि पांच बार लगा टीका और तो और छठे टिके के लिए मिली डेट
Share

मेरठ में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर अजग गजब लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। चार महीने पहले मर चुकी युवती को टीका लगाने के मामले की अभी जांच हो ही रही है, इस बीच एक बुजुर्ग को पांच बार टीका लगाने का मैसेज ही नहीं सर्टिफिकेट भी आ गया। छठी बार टीका लगाने के लिए डेट भी शेड्यूल कर दी गई है।
मेरठ से सटे सरधना के धर्मपुरी निवासी रामपाल (73) ने कोरोना से बचाव के लिए दोनों टीके लगवा लिए हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की हद यह है कि उनके नाम पर जो प्रमाणपत्र जारी किया गया है, उसमें तीन बार में पांच डोज लगना दर्शाया गया है। यही नहीं, छठी डोज की संभावित तिथि भी दे दी गई है। रामपाल हिंदू युवा वाहिनी में नगर संयोजक के साथ भाजपा नगर के बूथ अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि 16 मार्च को कोरोना से बचाव का पहला और आठ मई को दूसरा टीका लगवाया।
इसके बाद उन्हें प्रमाणपत्र की आवश्यकता हुई तो सीएचसी पर संपर्क साधा। भाजपा नेता का कहना था कि प्रमाणपत्र नेट पर उपलब्ध नहीं है। कुछ दिन बाद स्वास्थ्य विभाग की मांग पर उन्होंने दोबारा आईडी उपलब्ध करा दी। महीने भर तक वह प्रमाणपत्र के लिए घूमते रहे। इसके बाद वह अपना ऑफलाइन टीकाकरण कार्ड लेकर कंप्यूटर सेंटर पर पहुंचे और कोरोना वैक्सीनेशन के पोर्टल से अपना ऑनलाइन प्रमाणपत्र चेक कराया।
यहां पता चला कि उन्हें दो बार नहीं बल्कि पांच बार वैक्सीनेशन दर्शाया गया है। साथ ही छठा टीका आठ दिसंबर से जनवरी 2022 के बीच में लगवाने के लिए तिथि दी गई है। सर्टिफिकेट पर पहली डोज 16 मार्च, दूसरी डोज आठ मई, तीसरी डोज 15 मई को दर्शायी गई है। चौथी व पांचवीं डोज एक ही दिन 15 सितंबर को दर्शायी गई है। वहीं सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अमित कुमार त्यागी का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि इस तरह का मामला है तो जांच में शामिल किया जाएगा।
इससे पहले मोहल्ला सराय अफगनान निवासी युवती फरहा की मौत के चार माह बाद टीकाकरण का मैसेज आने पर परिवार वाले चौंक गए थे। छह सितंबर को परिजनों के मोबाइल पर फरहा को टीका लगाने का मैसेज पहुंचा था। परिजनों ने सीएचसी पहुंचकर मामले की जांच कराई तो फरहा को टीका लगना दर्शाया गया, जबकि बीमारी के चलते चार माह पूर्व उसकी मौत हो चुकी थी। सीएमओ ने प्रकरण की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की है। अभी जांच की रिपोर्ट नहीं आई है।

 


Share

Leave a Reply