BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अजीबोगरीब मामला: खाने में नहीं मिला मटन तो दूल्हे ने कर दिया शादी कैंसिल, और फिर उसी रात दूसरी लड़की से कर लिया विवाह

 अजीबोगरीब  मामला: खाने में नहीं मिला मटन तो दूल्हे ने कर दिया शादी कैंसिल, और फिर उसी रात दूसरी लड़की से कर लिया विवाह
Share

जाजपुर। ओडिशा राज्य के जाजपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दूल्हे ने शादी करने से  इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि बारातियों को खाने में मीट नहीं परोसा गया था। इसकी जानकारी मिलते ही दूल्हा शादी समारोह छोड़कर चला गया, फिर  उसी रात दूल्हे ने एक दूसरी लड़की से विवाह  कर लिया है।

पढ़िए पूरी खबर-
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दूल्हा रमाकांत पात्रा की शादी सुकिंदा की रहने वाली एक लड़की से तय हुई थी। विवाह के कई सारे रीति रिवाज हो चुके ते। वहीं कुछ बारातियों ने दूल्हे से खाने में मीट नहीं मिलने की शिकायत की, इस पर  दूल्हा रमाकांत भड़क गया और इसी बात पर उसने शादी करने से मना कर दिया।

बीते  बुधवार को दूल्हा रमाकांत पात्रा बारात लेकर सुकिंदा स्थित लड़की के निवास पर पहुंचा था। बारात का उचित स्वागत किया गया। शादी की रस्में चल रही थीं, इस बीच बारातियों को पता चला कि खाने में मटन नहीं बना है तो वो वधु पक्ष के लोगों को उलाहना देने लगे।  बारातियों का कहना था कि खाने में मीट परोसे जाने के लिए पहले ही बात तय हो गई थी। इस पर विवाद बढ़ता गया और मामला दूल्हे तक पहुंच गया।

इस विवाद के बाद दूल्हा बिना किसी से कुछ कहे विवाह स्थल से निकल गया, इसके बाद जब उससे संपर्क किया गया तो उसने इसी वजह से  शादी करने से इनकार कर दिया। वहीं लड़की वाले दूल्हे को समझाने-बुझाने की कोशिश ही कर रहे थे कि इस बीच दूल्हा अपने एक रिश्तेदार के साथ उसके गांव चला गया।  दूल्हा सुकिंदा की कुहिका पंचायत में जाकर  अपने एक रिश्तेदार के घर जाकर रुका। यहां दूल्हे ने उसी रात फुलाझारा की एक दूसरी लड़की से शादी कर ली। इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। पुलिस ने कहा है कि  अगर  इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी।

Share

Leave a Reply