BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अजीबो-गरीब मामला : 2 महीने बोतल में फंसा रहा शख्स का प्राइवेट पार्ट, देखते ही डॉक्टर्स ने कैंची से काटा

 अजीबो-गरीब मामला : 2 महीने बोतल में फंसा रहा शख्स का प्राइवेट पार्ट, देखते ही डॉक्टर्स ने कैंची से काटा
Share

दुनिया में कई तरह के सनकी लोग मौजूद हैं. कुछ ऐसी अजीबोगरीब चीजें कर बैठते हैं, जिसकी वजह से उन्हें काफी नुकसान होता है. कई ऐसे लोग होते हैं जो शारीरिक सुख के लिए काफी अजीब (Weird Sexual Desires) काम करते हैं. कई मामले सामने आते हैं जिसमें लोगों के पेट में तार से लेकर मैगनेट आदि मिलते हैं. अब नेपाल से एक काफी अजीब मामला सामने आया है. यहां एक शख्स प्लास्टिक की बोतल में अपना प्राइवेट पार्ट डालकर (Private Part Stuck In Plastic Bottle) डॉक्टर के पास पहुंचा. जब डॉक्टर्स ने बोतल एक अंदर देखा तो हैरान रह गए.

शख्स का प्राइवेट पार्ट सड़ चुका था. डॉक्टर्स ने उसकी हालत देख हैरानी जताई. दरअसल, प्राइवेट पार्ट प्लास्टिक में दो महीने तक फंसा रह गया था. इस वजह से खून का फ्लो अंग में नहीं हो पा रहा था. शख्स मानसिक रोगी बताया जा रहा है. उसने डॉक्टर को बताया कि पहले भी वो प्लास्टिक की बोतल में अपना प्राइवेट पार्ट डालता रहता था. लेकिन इस बार बोतल में उसका पार्ट फंस गया था. दो महीने तक उसने इस बात को सबसे छिपाकर रखा. लेकिन जब दर्द बढ़ गया, तब मज़बूरी में उसे डॉक्टर के पास जाना पड़ा.

रिसर्च स्टडी में शामिल हुआ केस
मेडिकल एक्सपर्ट्स ने इस केस को इंटरनेशनल जर्नल ऑफ सर्जरी केस रिपोर्ट्स में पब्लिश किया. इस स्टडी का नाम Penis Strangulation with a plastic bottleneck रखा गया. इस रिपोर्ट के लीड ऑथर नेपाल के धारण के B.P. Koirala Institute of Health Sciences के दुर्गा नुपाने थे. उन्होंने अपनी स्टडी में बताया कि ऐसे लोग जो मानसिक रोगी होते हैं या सेक्स से रिलेटेड थ्रिल चाहते हैं, वही ऐसी अजीबोगरीब चीजों में अपना प्राइवेट पार्ट डालकर रखते हैं. इसके लिए लोग मेटालिक से नॉन मेटालिक चीजें इस्तेमाल करते हैं. प्राइवेट पार्ट फंसने के बाद सर्जरी की मदद से उसे निकाला जाता है.

डिप्रेशन में किया ऐसा काम
नेपाल के इस केस में शख्स की उम्र 45 साल बताई गई. वो डिप्रेशन से गुजर रहा था. वो पहले भी सेक्सयुअल प्लेजर के लिए प्राइवेट पार्ट को बोतल में घुसाता रहता था. इस बार जब उसने ऐसा किया तो प्राइवेट पार्ट बोतल में ही फंस गया. शर्म से उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी. दो महीने के अंदर उसके अंग से बदबू आने लगी. दरअसल, खून का फ्लो ठीक से नहीं होने की वजह से उसका प्राइवेट पार्ट सड़ने लगा था. डॉक्टर्स ने सर्जरी के जरिये उसका अंग बाहर निकाला. लेकिन वो इतना सड़ गया था कि डॉक्टर्स को उसे काटना पड़ा. सर्जरी के बाद शख्स को डिस्चार्ज कर दिया गया.

Share

Leave a Reply