BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अजीबोगरीब मामला: युवक ने अपने ही हाथ से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान........

अजीबोगरीब मामला: युवक ने अपने ही हाथ से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान........
Share

पश्चिमी चंपारण: बिहार के बेतिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपने ही हाथ से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया, जिसके बाद उसे जीएमसीएच में भर्ती कराया गया. युवक का नाम इरफान शेख है जो साठी थाना क्षेत्र के काला बरवा गांव का रहने वाला है. युवक ने बताया कि उसने दुकान से ब्लेड खरीदा और अपना प्राइवेट पार्ट काट डाला. हालांकि, उसने ऐसा क्यों किया इसके बारे में वह कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहा है. वहीं परिजनों का कहना हैं कि इरफान के अलावा उसकी पांच बेटियां भी हैं और घर भी पक्का नहीं बना है, इसलिए इरफान की शादी नहीं कर पा रहे थे. इसी बीच इरफान ने ऐसी घटना को अंजाम दे दिया है, जिससे परिजन भी हैरान व परेशान हैं.

दरअसल बताया जा रहा है कि इरफान नेपाल के पोखरा में मजदुरी करने का काम करता था. दो दिन पहले अपने पिता इंतजार शेख को फोन कर बताया कि वह घर वापस लौट रहा है. लेकिन, एक दिन पहले उसके पिता को नेपाल पुलिस ने फोन कर जानकारी दी कि उसका बेटा घायल है और बीरगंज के नारायणी अस्पताल में इलाजरत है. जिसके बाद परिजन उसको लेने के लिए नेपाल के बीरगंज पहुंचे. पर परिजनो के पहुंचने से पहले ही इरफान अस्पताल से भाग चुका था. इसके बाद परिजन उसकी तलाश करने लगे. इसी बीच भारत नेपाल सीमा के पास इरफान मिल गया जिसे लेकर उसके पिता बेतिया पहुंचे और उसे जीएमसीएच में भर्ती कराया है.


इरफान ने बताया कि उसके दिमाग में पता नहीं क्या आया कि उसने दुकान से ब्लेड खरीदी और अपने हाथ से ही अपना प्राइवेट पार्ट काट डाला, जबकि अपना प्राइवेट पार्ट काट लेने वाले युवक की मां का कहना है कि बेटे इरफान की शादी भी करनी थी, लेकिन पांच पांच बेटी होने और पक्का घर नहीं होने के कारण उसकी शादी नहीं कर पा रहे थे.


हालांकि कुछ लोगों का यह भी मानना है कि नेपाल में ही शायद उसके साथ कोई घटना घटी है इसलिए उसने ऐसा किया है. बहरहाल इरफान का इलाज चल रहा है और चिकित्सकों ने ऑपरेशन करने की बात कही है. लेकिन, इस अजीबोगरीब घटना से लोग सकते में हैं.

 


Share

Leave a Reply