BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अजब-गजब : जहरीले सांप ने युवक को दो बार काटा, युवक ने सांप को तीन बार काट लिया, सांप मर गया-युवक जिंदा है

अजब-गजब : जहरीले सांप ने युवक को दो बार काटा, युवक ने सांप को तीन बार काट लिया, सांप मर गया-युवक जिंदा है
Share

 बिहार। सांप का नाम सुनते ही या फिर सांप को देखते ही शरीर में सिहरन पैदा हो जाती है। लोग डर से अपना रास्ता बदल लेते है। लेकिन बिहार में ठीक इससे उल्ट एक घटना सामने आया है। यहां एक युवक को जहरीले सांप ने दो बार काट लिया। ऐसे में सांप से डरने के बजाये युवक ने उल्टे सांप को तीन बार काट लिया। इस घटना के बाद आनन फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम में जहां सांप मर गया, वहीं युवक की जान बच गयी है।

 
जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम बिहार के नवादा जिला का है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाला संतोष लोहार रेलवे में लाइन बिछाने का काम करता हैं। 2 जुलाई की रात संतोष रेलवे लाइन बिछाने के बाद अपने बेस कैंप में सो रहा था। इसी दौरान एक सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटते ही संतोष का नींद खुला जैसे ही उसने देखा कि उसे सांप ने काटा है, तो उसने लोहे के सरिये की मदद से सांप को अपने हाथों में लिया। इस दौरान ने उसे दोबारा काट लिया, ऐसे में संतोष ने सांप को उल्टे तीन बार बार काट लिया। बताया जा रहा है कि संतोष ने इतनी जोर से सांप को काटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर जैसे ही इस घटना की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को मिली, तो उन्होने संतोष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। संतोष ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उसके गांव में सांप के जहर से बचने के लिए उल्टे सांप को काटने का टोटका है। उसने बताया कि गांव के लोग कहते हैं कि अगर सांप आपको एक बार काटे, तो आप उसे दो बार काट लें और दो बार काटे तो तीन बार काट लीजिए। इससे आपके शरीर में सांप का ज़हर नहीं फैलेगा, सांप मर जाएगा।

Share

Leave a Reply