बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |

अजब-गजब : दुल्हन एक और बारात पहुंच गई दो, लड़की ने एक को पहनाई वरमाला, दूसरे के साथ हुई विदा

अजब-गजब : दुल्हन एक और बारात पहुंच गई दो, लड़की ने एक को पहनाई वरमाला, दूसरे के साथ हुई विदा
Share

दुल्हन एक और बारात पहुंच गई दो। एक दूल्हे के साथ वरमाला हुई तो दूसरा दूल्हा दुल्हन की विदाई करा ले गया। इस पर पहले दूल्हे और उसके घरवालों ने हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने लड़की के पिता और चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
ये रोचक मामला उत्तर प्रदेश के एटा जिले के एक गांव का है। बुधवार को गांव में बारात आई थी। पहली बारात थाना अवागढ़ के गांव नरौरा से आई तो वही दूसरी बारात थाना मिरहची के गांव जिन्हैरा से पहुंची। एक दुल्हन की दो-दो बारात देख गांव वाले भी हैरान हो गए। बताया जा रहा है कि पहली बारात लेकर आए दूल्हे से जयमाला तक पड़ चुकी थी मगर बाद में शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद दूसरी बारात लेकर पहुंचे दूल्हे के साथ दुल्हन की शादी कर दी गई। जिन्हैरा से बारात लेकर आया दूल्हा और बाराती, दुल्हन लेकर चले गए।
दुल्हन की विदाई से नाराज पहले वाला दूल्हा और उसके घरवाले ठगे से रह गए। उन्होंने डायल-112 पुलिस को सूचना दे दी। वे सब कोतवाली देहात पहुंच गए। पुलिस ने पूरा मामला जानकर लड़की के पिता और चाचा को हिरासत में ले लिया है। दोनों पक्षों में बात चल रही है। पहले वाले दूल्हे का पक्ष अब दुल्हन पक्ष को दिए गए सामान को वापस करने मांग कर रहा है। एसएचओ कोतवाली देहात प्रवीन कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। मामले में कुछ लोग कोतवाली देहात आए हैं। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
ठगी होने की चर्चाएं
गांव में इस शादी को लेकर काफी चर्चा है। हर किसी के जुबां पर यह शादी है। कई लोगों ने बताया कि शादी करने वाली दुल्हन की उम्र भी काफी कम है। कई और भी लोगों से इसके परिजन शादी के नाम से ठगी कर चुके है। बहरहाल पुलिस की टीमें अभी इस मामले की जांच कर रही है। निर्णय जो भी हो, हर किसी की नजरें पुलिस की कार्रवाई पर लगी हुई।

 


Share

Leave a Reply