नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

शहर में दुकानों को शाम 6 बजे बंद नही करने पर होगी कड़ी कार्यवाही, कलेक्टर ने दिए निर्देश

शहर में दुकानों को शाम 6 बजे बंद नही करने पर होगी कड़ी कार्यवाही, कलेक्टर ने दिए निर्देश
Share

जगदलपुर | कलेक्टर श्री रजत बंसल ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में कहा कि जगदलपुर शहर में दुकानों को शाम 6 बजे बंद नहीं करने पर कार्यवाही होगी। कोरोना वायरस के प्रभावी नियंत्रण और रोकथाम में सभी का सहयोग जरूरी है। इसलिए शासन-प्रषासन के द्वारा निर्धारित दुकान संचालन के समय को कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि निर्देशों का पालन नहीं किये जाने की स्थिति में रात्रि लगने वाला कर्फ्यू को शाम 4 बजे करने पर विचार किया जाएगा। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, आयुक्त नगर निगम श्री प्रेम पटेल एवं चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में हाट बाजार निर्धारित तिथियों में नियमित रूप से खुली रहेगी। इसके साथ ही जगदलपुर शहर के संजय मार्केट में व्यवस्था बनाने हेतु शनिवार 13 जून को दोपहर 3 बजे बैठक भी आयोजित करने की जानकारी दी। बैठक में कलेक्टर ने शहर के प्रमुख बाजारों की समस्याओं के सम्बंध में जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा की बाजारों एवं दुकानों में सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है। निर्देशों का पालन नही करने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।


Share

Leave a Reply