BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

२२ अक्टूबर को बैंकों में हड़ताल, SBI,BOB ने ग्राहकों के लिए कही ये बात

२२ अक्टूबर को बैंकों में हड़ताल, SBI,BOB ने ग्राहकों के लिए कही ये बात
Share

बीते दिनों वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने १० बैंकों के विलय का ऐलान किया था. इस विलय के खिलाफ दो बैंक यूनियन २२ अक्टूबर को एक दिवसीय हड़ताल पर जाने वाले हैं. इस हड़ताल की वजह से अधिकतर सरकारी बैंकों के कामकाज प्रभावित होने की आशंका है.

इस बीच, बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है. बैंक ने कहा है कि वह हड़ताल के दिन अपनी तमाम शाखाओं और कार्यालयों में कामकाज सामान्य करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है.

इसके साथ ही बैंक ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हड़ताल होती है तो बैंक के शाखाओं/कार्यालयों का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो सकता है. हालांकि भारतीय स्टेट बैंक (स्क्चढ्ढ) को उम्मी द है कि इस हड़ताल का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा.

एसबीआई के मुताबिक बैंक के बहुत कम कर्मचारी ऐसे हैं, जो हड़ताल करने वाले यूनियन का हिस्सा हैं, इसलिए इस हड़ताल का बैंक के कामकाज पर बेहद कम असर पड़ेगा.

एसबीआई ने यह भी कहा कि प्रस्तावित हड़ताल से कितने का नुकसान होगा उसका अभी आकलन नहीं किया जा सकता है. इसी तरह बैंक ऑफ महाराष्ट्र  को भी लगाता है कि यह हड़ताल बैंकिंग स्ततर पर प्रभावित नहीं करेगा.

 

बता दें कि अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ और भारतीय बैंक कर्मचारी परिसंघ ने २२ अक्टूाबर को हड़ताल बुलाई है. इसे भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) ने भी समर्थन दिया है. ये हड़ताल सरकार के १० बैंकों के विलय के विरोध के लिए बुलाई गई है.

 


Share

Leave a Reply