भिलाई-दुर्ग में रेलवे ट्रैक में दो हिस्सों में कटा हुआ मिला छात्र का शव, जाने पूरी खबर
कोरबा | ग्राम छिर्रा निवासी एक छात्र का शव भिलाई-दुर्ग में रेलवे ट्रैक में दो हिस्सों में कटा हुआ मिला। छात्र वहां निजी कॉलेज में अध्ययनरत था। पुलिस ने मामला कायम कर शव पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया। मृतक छात्र कान में हैडफोन लगा हुआ था, पर मौके से मोबाइल गायब था। इससे हत्या किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मूलत: छिर्रा निवासी मनोहर सिंह जात्रा मंत्रालय रायपुर में स्टेनों के पद पर कार्यरत हैं। उनका पुत्र विकास कुमार जात्रा भिलाई-दुर्ग के एक निजी कॉलेज में अध्ययनरत है। बताया जा रहा है कि आठ जनवरी को वह घर से निकला था, लेकिन पूरी रात वापस नहीं लौटा। परिजनों ने भी अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन विकास का कोई सुराग नहीं मिला। दूसरे दिन विकास का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विकास की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। कोई इसे आत्महत्या करार दे रहा है तो कुछ लोग हत्या का संदेह व्यक्त कर रहे हैं। भिलाई पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को घटनास्थल से मृतक विकास का मोबाइल नहीं मिल है जबकि उसके कान में हैडफोन लगा हुआ था।







.jpeg)












