BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बालक आश्रम कोंटा का छात्र 06 दिनों से लापता, आश्रम अधीक्षक निलंबित...

 बालक आश्रम कोंटा का छात्र 06 दिनों से लापता, आश्रम अधीक्षक निलंबित...
Share

सुकमा। सुकमा जिले के कोंटा बालक आश्रम में अध्ययन रत कक्षा चौंथी का छात्र सोड़ी पिंटू पिछले 6 दिनों से लापता बताया जा रहा है, लेकिन अब तक छात्र को खोजने में पुलिस को भी सफलता नही मिली है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार बालक आश्रम कोंटा के कक्षा चौथी का छात्र सोड़ी पिंटू पिछले 6 दिनों से लापता है। पुलिस और परिजन दोनों ही पिछले 6 दिनों से छात्र की तलाश कर रहे है लेकिन उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले का संज्ञान लेने आल इंडिया स्टूडेंट फेंडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष महेश कुंजाम भी आश्रम पहुंचे थे। अब इस मामले में बालक आश्रम में कई सवाल उठ खड़े हुए है। बता दे कि इस आश्रम में कुल 170 बच्चे है, जिनमे से एक छात्र सोड़ी पिंटू लापता है। कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर बालक आश्रम कोंटा के अधीक्षक बोड्डू नरेश को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की कार्यवाही आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेवे द्वारा की गई। निलंबन अवधि के दौरान बोड्डू नरेश का मुख्यालय कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग किया गया है तथा जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता दी गई है।

 

Share

Leave a Reply