नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

जामिया के गेट पर छात्रों ने अर्धनग्न होकर दिल्ली पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

जामिया के गेट पर छात्रों ने अर्धनग्न होकर दिल्ली पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन
Share

नईदिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय परिसर के बाहर सोमवार सुबह भी छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा। परिसर के प्रवेश द्वार पर कुछ छात्रों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। तेज ठंड में इनमें से कुछ छात्र करीब दो घंटे तक ऐसे ही अर्धनग्न अवस्था में गेट के बाहर प्रदर्शन करते रहे। ये छात्र दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। छात्रों का कहना है कि पुलिस विश्वविद्यालय परिसर में बिना अनुमति के घुसी और यहां लाइब्रेरी में पढ़ रहे छात्रों को बाहर निकाल कर उन्हें पीटा गया। अर्धनग्न अवस्था में मौजूद इन छात्रों का साथ देने के लिए बड़ी संख्या में इनके अन्य साथी भी विरोध प्रदर्शन स्थल पर मौजूद थे।


सुबह से ही यहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं विरोध प्रदर्शन स्थल पर पहुंचना शुरू कर दिया। ये सभी छात्र-छात्राएं नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), 2019 का विरोध कर रहे छात्रों पर रविवार को हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। रविवार को जामिया के छात्रों ने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने कई बसों व दोपहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर छात्रों को खदेड़ा।

Share

Leave a Reply