फाइनल ईयर सहित विश्वविद्यालय-कालेज के सभी एग्जाम रद्द, छात्रों को पैमाने के आधार पर मिलेगी डिग्री: सिसोदिया
नईदिल्ली। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, कोरोना की वजह से सभी युनिवर्सिटीज़ को फाइनल एग्ज़ाम कैंसल कर छात्रों के इवैल्युएशन का कोई पैमाना तैयार कर डिग्री जल्द से जल्द देने के लिए कहा गया है। कोरोना की वजह से एग्ज़ाम लेना और डिग्री न देना अन्याय होगा। ये निर्णय स्टेट युनिवर्सिटीज के लिए लिया गया है।
सिसोदिया ने कहा, दिल्ली के अंदर आने वाली सभी सेंट्रल युनिवर्सिटीज़ के लिए केंद्र को निर्णय लेना है। इसके लिए दिल्ली मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख निवेदन किया है कि दिल्ली सरकार जैसा फैसला देश की दूसरी सेंट्रल युनिवर्सिटीज़ के लिए भी लिया जाए।
Delhi govt has decided to cancel all Delhi state university exams including final exams in view of #COVID19. The degree will be awarded based on evaluation parameters decided by the universities: Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia pic.twitter.com/wtXs6cK2Ns
— ANI (@ANI) July 11, 2020







.jpeg)












