नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कमरे में पढाई कर रही दोनों बहनो ने खाया जहर, इलाके में फैली सनसनी...

कमरे में पढाई कर रही दोनों बहनो ने खाया जहर, इलाके में फैली सनसनी...
Share

अंबिकापुर| जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र से दो छात्राओं की खुदकुशी का मामला सामने आया है। खबर है कि दो स्कूली छात्राओं ने जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया कि छात्राओं ने क्यों खुदकुशी की है। फिलहाल मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।


मिली जानकार के अनुसार उदयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दो छात्राओं ने बुधवार को खुदकुशी कर ली। बताया गया कि दोनों छात्रा देर रात अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। इसके बाद अचानक कमरे से आवाज आने लगी। वहीं, जब परिजन उनके कमरे में पहुंचे तो दोनों की हालत देखकर वो भी दंग रह गए। परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। दोनों छात्राओं की उपचार के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच करने में लगी है कि दोनों ने खुदकुशी क्यों की है।

Share

Leave a Reply