सर्विस राइफल से अचानक चली गोली, जवान घायल...
कुलगाम : दक्षिण कश्मीर के बेहीबाग कुलगाम में सेना की 34 आरआर का एक जवान विष्णु बुधवार की सुबह अपनी ही राइफल से अचानक निकली गोली के लगने से जख्मी हो गया।
बताया जा रहा है कि वह अपनी सर्विस राइफल साफ कर रहा था कि अचानक उसके हाथ से राइफल का ट्रिगर दब गया था। उसे सेना के 92 बेस अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है।







.jpeg)












