BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Sukesh Chandrasekhar Case : मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक्ट्रेस जैकलीन को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी ये अनुमति

Sukesh Chandrasekhar Case : मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक्ट्रेस जैकलीन को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी ये अनुमति
Share

 नई दिल्ली : Sukesh Chandrasekhar Case : दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने जैकलीन को एक कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए दुबई जाने की अनुमति दे दी है। दो दिन पहले ही एक्ट्रेस ने दुबई जाने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी थी।

Sukesh Chandrasekhar Case : इतने दिन तक दुबई में है कार्यक्रम

एक्ट्रेस जैकलीन ने कहा था कि उन्हें पेप्सिको इंडिया सम्मेलन में भाग लेने के लिए 27 से 30 जनवरी तक दुबई में रहने की अनुमति दी जाए। इसके लिए जैकलीन की ओर से बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में एक आवेदन दायर किया था।

ED ने जैकलीन के आवेदन पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने बुधवार को ED को समय दिया और मामले की सुनवाई के लिए 27 जनवरी की तारीख तय की थी।


Share

Leave a Reply