बाइक दुर्घटना में सुकमा के युवक की मौत, जाने पूरी खबर
दंतेवाड़ा । जिले के बचेली से 10 किलोमीटर दूर भांसी ग्राम के पोटा केबिन के समीप मोड़ पर 2 जनवरी की देर रात्रि को बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें एक युवक की मृत्यु हो गयी रात भर युवक सड़क के किनारे झाडिय़ों में पड़ा रहा। सुबह खबर लगते ही मौके पर भांसी पुलिस पहुंची एवं युवक की जेब से परिचय पत्र एवं ड्राइविंग लाइसेंस के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक 24 वर्षीय विशाल नायक सुकमा का निवासी है पिता दुर्योधन नायक मुनगा ग्राम में शिक्षक है। परिजनों के अनुसार विशाल कल सुबह घर से यह कहकर निकला था कि वह दंतेवाड़ा रेलवे कॉलोनी अपनी बहन के यहां भांजे का जन्मदिन मनाने जा रहा है। विशाल रात्रि तकरीबन 08 से 09 बजे के मध्य दंतेवाड़ा से अपनी बहन को यह कहकर निकला की वापस अपने घर सुकमा जा रहा है, परंतु विशाल भांसी कैसे पहुंचा इसकी जानकारी किसी को नहीं है। घटना की खबर लगते ही परीजन भांसी पहुंच चुके थे। भांसी पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा करके शव परिजनों को सौंप दिया है।







.jpeg)












