BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

गर्मी का सितम : देश के इन राज्यों में पारा 45 डिग्री के पार, टूट सकता है 64 साल का रिकॉर्ड..

गर्मी का सितम : देश के इन राज्यों में पारा 45 डिग्री के पार, टूट सकता है 64 साल का रिकॉर्ड..
Share

नई दिल्ली : देश में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। भारत के करीब 70 फीसदी हिस्से में भीषण गर्मी का कहर जारी है। इसकी चपेट में देश की करीब 80 फीसदी आबादी है। बुधवार को देश के 33 शहरों में तापमान 44 डिग्री को पार कर गया। इनमें सात शहरों में तो तापमान 45 डिग्री से भी ज्यादा रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, झारखंड में अप्रैल के बचे तीन दिनों में तापमान लगातार बढ़ेगा।


आने वाले दो दिन यानी 29 और 30 अप्रैल को भयंकर लू चलेगी। एक मई रविवार को संभवत: गर्मी का पीक रहेगा। रविवार को इन राज्यों के कई इलाकों में तापमान 47-48 डिग्री तक दर्ज हो सकता है। हालांकि 2 मई से तापमान कम होने की उम्मीद है।


उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। अप्रैल के आखिरी हफ्ते में गर्मी अपने चरम पर पहुंचती हुई दिखाई दे रही है। बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म झांसी शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत पूरे प्रदेश के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ समेत अन्य जिलों में अगले तीन दिन यानी शनिवार तक भीषण गर्मी पड़ेगी। इस दौरान 60 की स्पीड से गर्म हवाएं भी चलेंगीं।


भीषण गर्मी का प्रकोप गंगा पर भी पड़ने लगा है। गंगा में नरौरा डैम से छोड़े जाने वाले पानी से गंगा में जलस्तर अच्छा बना रहता है, मगर तापमान बढ़ने के साथ ही नरौरा डैम से बीते 15 दिनों में पानी का डिस्चार्ज बेहद कम 12,010 क्यूसेक तक ही रह गया है। बीते 5 साल में पहली बार ऐसा हुआ कि अप्रैल में गंगा इतनी ज्यादा सूख गई है।


मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को देश में सबसे अधिक तापमान मध्य प्रदेश के राजगढ़ में 45.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को दुनिया के 14 शहरों में पारा 45 डिग्री से ज्यादा रहा। इनमें 14 शहर भारत और पाकिस्तान के हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा दिन का तापमान स्वाजीलैंड के साइटकी में 57.4 डिग्री दर्ज किया गया।
 


Share

Leave a Reply