जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आईजी से मिले सुंदरानी, दिया ज्ञापन
रायपुर । रायपुर जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचन्द सुन्दरनी के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस महानिरीक्षक डॉ आनंद छाबड़ा से मिलकर ज्ञापन दिया तथा लचर पुलिस व्यवस्था को सुधारने कुछ बिंदुओं में सुझाव भी दिए। श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि राजधानी रायपुर में हत्या, बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, डकैती, अपहरण,सायबर अपराध, अवैध नशे का कारोबार, छुरे बाजी अब आम बात हो गई है। अब अपराधी पुलिस पर हमले करने लगी है। जब पुलिस अपने ही लोगों सुरक्षा नहीं कर पा रही है तो आम लोगों का क्या हाल होगा। दूसरे प्रदेश के अवैध शराब, नशे की गोलियां आज खुलेआम गली-गली में बिक रही है। पूरा जिला जुआ और सट्टे की चपेट में आ गया है। खुलेआम देर रात तक हुक्का बार चल रहे हैं, एटीएम लूटा जा रहा है, साइबर अपराध के नाम से इस नये अपराध ने शहर को अपनी चपेट में ले चुका है। पीड़ित एफ आई आर दर्ज करवाने थाने पहुंचते हैं तो उन पर एफ आई आर दर्ज नहीं की जाती है।
उन्होंने कांग्रेस सरकार के दबाव के कारण पुलिस के गिरते मनोबल व अपराध रोकने में अक्षमता पर भी चर्चा की। उन्होंने वर्ष वार अपराध के आंकड़े देकर पुलिस महानिरीक्षक को इन अपराध को रोकने के लिए कुछ सुझाव भी दिए।
भाजपा ने मांग की कि त्योहारी सीजन को देखते हुए चालानी कार्रवाई रोकी जाए । क्योंकि आस-पास के गांव से बड़ी संख्या में लोग रायपुर आते हैं और इस चलान की कार्रवाई से उन्हें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
भाजपा ने बाहर से आए लोगों, ऑफिस, मकान, दुकान के स्टाफ व किराएदार के वेरिफिकेशन की व्यवस्था ऑनलाइन ऐप के माध्यम से करने की मांग की ।
भाजपा ने सकरी गली मोहल्ले में होने वाले अपराध रोकने के लिए, भाजपा शासन काल के समान पुलिस मित्र व बाइक गश्त का प्रयोग करने का भी सुझाव दिया। उन्होंने रात्रि कालीन पेट्रोलिंग बढ़ाने, अपराध को रोकथाम के लिए थाने में सामंजस्य के लिए सेंट्रल मॉनिटरिंग सिस्टम की व्यवस्था करने, अपराध में कमी न आने पर संबंधित थानेदारों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की ।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि हम अपने तय कार्यक्रम अनुसार कानून व्यवस्था के लिए पुलिस महानिरीक्षक के पास निवेदन करने आए हैं व शीघ्र ही शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर निगम कमिश्नर व कलेक्टर व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के पास भी निवेदन लेकर जनहित के कार्यों के लिए जाएंगे।
जिलाध्यक्ष के साथ पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन देने प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू,पूर्व विधायक नंदे साहू, जिला महामंत्री ओंकार बैस ,रमेश सिंह ठाकुर, निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, जिला मंत्री अकबर अली , मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल शिष्टमंडल में शामिल थे।







.jpeg)












