BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

विवाद बढ़ने के बाद बदले जायेंगे सनी लियोनी के गाने, जानिये क्या है पूरा मामला...

विवाद बढ़ने के बाद बदले जायेंगे सनी लियोनी के गाने, जानिये क्या है पूरा मामला...
Share

भारतीय-कैनेडियन फिल्म की मसहूर अभिनेत्री सनी लियोनी के गाने ‘मधुबन में राधिका नाचे’ पर विवाद बढ़ने के बाद अब म्यूजिक कंपनी सारेगामा ने कहा है कि वो इस गाने के बोल को बदलेगी। दरअसल, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सनी लियोनी को चेतावनी देते हुए माफी मांगने को कहा था।


गृहमंत्री मिश्रा ने रविवार को कहा था कि सनी लियोनी और साकिब तोशी 3 दिन में माफी मांगें नहीं तो कानूनी कार्रवाई होगी। एफआईआर दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि हिंदू देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


दरअसल, एक वीडियो एल्बम में एक्ट्रेस सनी लियोन के गाने “मधुबन में राधिका नाचे” पर मध्यप्रदेश में विवाद खड़ा हो गया है। इस गाने में राधिका का नाम आने के चलते पूरा विवाद खड़ा हुआ है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सनी लियोनी और साकेत तोशी को चेतावनी देते हुए कहा कि 3 दिन के अंदर अगर गाना नहीं हटाया तो विधि विशेषज्ञों से राय लेने के बाद दोनों पर एफआईआर दर्ज की जाएगा।
अब मंत्री नरोत्तम मिश्रा की चेतावनी के बाद एलबम बनाने वाली कम्पनी ‘सारेगामा’ ने कहा है कि वो इस गाने के बोल को बदलेगी। कंपनी ने कहा है, “हाल में आई प्रतिक्रिया के बाद गाने के लिरिक्स और गाने के नाम मधुबन को बदलेंगे। कंपनी ने कहा है कि नया गाना अगले तीन दिनों में सभी प्लेटफॉर्म पर पुराने गाने की जगह ले लेगा।”
 


Share

Leave a Reply