BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

15 किलो का लहंगा पहन क्लासिकल डांस करती नजर आएंगी सनी लियोनी,

15 किलो का लहंगा पहन क्लासिकल डांस करती नजर आएंगी सनी लियोनी,
Share

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपने बोल्ड कैरेक्टर और आइटम नंबर के लिए जानी जाती हैं। लेकिन अब सनी एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। वह जल्द दर्शकों के सामने क्लासिकल डांस करती नजर आएंगी। सनी लियोनी एक डांस शो ‘अभिमन्यु’ में नजर आएंगी, जिसे कथक डांसर संदीप महावीर कोरियोग्राफ कर रहे हैं। अभिमन्यु’ एक तरह का प्ले है, जो ब्रोडवे स्टाइल में किया जाएगा। इसमें कथक और हिप-हॉप डांस का मिश्रण होगा।


सनी लियोनी इस डांस शो के लिए काफी मेहनत कर रही हैं। इसके लिए वह 12 घंटे प्रेक्टिस करती हैं। बताया जा रहा है कि इस परफॉर्मेंस में सनी 15 किलो का लहंगा पहनकर 60 अन्य डांसर्स के साथ कथक करती नजर आएंगी।

सनी इस डांस शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। शो को लेकर सनी ने कहा कि मैं हमेशा से एक ब्रॉडवे करना चाहता थी और अब ‘अभिमन्यु’ के रूप में मेरा सपना हकीकत में तब्दील हो रहा है। वहीं, संदीप महावीर का कहना है कि ‘अभिमन्यु’ करना उनके जीवन का एक सपना था और सनी इसे पूरा करने जा रही हैं। बता दें कि ‘अभिमन्यु’ एक डांसर की यात्रा है और इसे कई डांस फॉर्म और म्यूजिक के माध्यम से दिखाया जाएगा। 

फिलहाल सनी लियोनी दुबई में पति डेनियल वेबर के साथ हॉलीडे इंजॉय कर रही हैं वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में एक स्पेशल डांस नंबर में नजर आएंगी। साथ ही, वह जल्द ही अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कोकोकोला' 'रंगीला' और 'वीरामादेवी' में भी नजर आएंगी।

Share

Leave a Reply