BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रागिनी एमएमएस रिटर्न्स'में नजर आएंगी सनी लियोनी, बोलीं- चमक में मिलाऊंगी थोड़ा नमक...

रागिनी एमएमएस रिटर्न्स'में नजर आएंगी सनी लियोनी, बोलीं- चमक में मिलाऊंगी थोड़ा नमक...
Share

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने साल 2014 में रिलीज फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' से धमाल मचाया था। इस फिल्म में सनी पर फिल्माया गाना 'बेबी डॉल' काफी लोकप्रिय हुआ था। सनी लियोनी एक बार फिर रागिनी एमएमएस सीरीज से जुड़ गई हैं।

सनी लियोनी 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' में स्पेशल अपियरेंस में नजर आएंगी। सनी लियोनी इस फिल्म में स्पेशल डांस नंबर 'हैलो जी' में नजर आने वाली हैं, और इस सॉन्ग को मीत ब्रदर्स ने कंपोज किया है।

इससे जुड़ा एक वीडियो भी सनी लियोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट इस वीडियो के कैप्शन में सनी ने लिखा है, 'सनी के बिना रागिनी एमएमएस रिटर्न्स? हो ही नहीं सकता!'

वहीं इस वीडियो में सनी लियोनी कह रही हैं, 'सो मच चमक, सो मच धमक, लेकिन असली मजा तो तब आएगा जब इस चमक में थोड़ा-सा नमक होगा। चमक का मजा डबल करने के लिए मैं आ रही हूं।'

बता दें कि सनी लियोनी वेब सीरीज 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' में नजर आएंगी। यह दूसरा सीजन है। इसमें वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल भूमिका अदा करेंगे। वही पहले सीजन में करिश्मा शर्मा, सिद्धार्थ गुप्ता और रिया सेन नजर आए थे।

एकता कपूर  की यह सीरीज उनकी इस नाम से आधारित फिल्मों पर ही है। एकता कपूर ने 2011 में रागिनी एमएमएस और 2014 में रागिनी एमएमएस 2 बनाई थी, जिसमें सनी लियोनी लीड रोल में थीं।


Share

Leave a Reply