लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

पर्यवेक्षक परीक्षा जुलाई 2022: आवेदन 30 तक आमंत्रित, जानिये कैसे करना होगा आवेदन...

पर्यवेक्षक परीक्षा जुलाई 2022: आवेदन 30 तक आमंत्रित, जानिये कैसे करना होगा आवेदन...
Share

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग अंतर्गत मुख्य विद्युत निरीक्षक द्वारा पर्यवेक्षक परीक्षा जुलाई 2022 के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदक डाक द्वारा अथवा कार्यालय में उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ अनुज्ञापन मंडल के सचिव से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ विद्युत अनुज्ञापन मंडल विनियम 1960 के प्रावधान अनुसार पर्यवेक्षक सक्षमता प्रमाण पत्र (पर्यवेक्षक परीक्षा जुलाई 2022) के लिए नवा रायपुर, अटल नगर, इंद्रावती भवन स्थित मुख्य विद्युत निरीक्षक कार्यालय से 29 अप्रैल तक आवेदन का प्रारूप नि:शुल्क प्राप्त किया जा सकता है। पूर्ण भरा हुआ आवेदन पत्र डाक द्वारा अथवा सीधे कार्यालय में 30 अप्रैल तक जमा कर सकते हैं।

पूर्ण भरा हुआ आवेदन पत्र कार्यालय मुख्य विद्युत निरीक्षक छत्तीसगढ़ शासन, बी ब्लॉक, द्वितीय तल, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर, जिला रायपुर के पते पर डाक द्वारा प्रेषित कर सकते हैं। कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन के दौरान पूर्व वर्ष 2020 और 2021 में प्राप्त आवेदनों को भी स्वीकार किया जाएगा।
 


Share

Leave a Reply