BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद कैदियों के लिए जमानत मिलने के बाद रिहाई की प्रक्रिया को और आसान बनाया

सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद कैदियों के लिए जमानत मिलने के बाद रिहाई की प्रक्रिया को और आसान बनाया
Share

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद कैदियों के लिए जमानत मिलने के बाद रिहाई की प्रक्रिया को और आसान बना दिया है।अब कैदियों को जमानत के दस्तावेजों की हार्ड कॉपी के जेल प्रशासन तक पहुंचने का इंतजार नहीं करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए अपने आदेशों को संबंधित पक्षों तक पहुंचाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन के सिस्टम को लागू करने के निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत मिलने के बावजूद कैदियों को जेल से रिहाई में होने वाली देरी पर चिंता जताई थी। जुलाई में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमन्ना की अध्यक्षता में एक बेंच ने इस इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन के सिस्टम पर काम करने का सुझाव दिया था।


फास्ट एंड सिक्योर ट्रांसमिशन आफ इलेक्ट्रानिक रिका‌र्ड्स (FASTER) नाम की इस योजना से अदालत के फैसलों की तेजी से जानकारी मिल सकेगी और उस पर तेजी से आगे की कार्रवाई संभव हो सकेगी. इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को हरएक जेल में हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है।

अब तेजी से लागू होंगे कोर्ट के आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने बताया, फास्टर सिस्टम के तहत अदालत के अंतरिम आदेश, स्टे ऑर्डर्स, बेल ऑर्डर्स और अदालत की कार्यवाही के रिकॉर्डस की ई-ऑथेंटिकेटेड कॉपी को संबंधित अधिकारियों और पक्षों तक पहुंचाया जाएगा। जिससे वो जल्द से जल्द इसे लागू कर सकें. ये सारी प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक कम्यूनिकेशन के एक सुरक्षित चैनल के जरिये की जाएगी।”

सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटेरी जनरल को इस फास्टर सिस्टम के प्रपोजल पर काम कारने का निर्देश दिया गया था। इस प्रपोजल पर अपना आदेश सुनाते हुए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमन्ना, जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने गुरुवार को कहा, “हम जेल में बंद कैदियों को जमानत मिलने के बावजूद रिहाई में होने वाली देरी को लेकर चिंतित हैं। कोर्ट के आदेशों के तेजी से लागू होने के लिए सूचना और कम्यूनिकेशन की तकनीकों के इस्तेमाल का ये सही समय है।”


Share

Leave a Reply