BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस, 10 दिनों में देना होगा जवाब

 सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस, 10 दिनों में देना होगा जवाब
Share

नई दिल्ली। पेगासस मामले में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. केंद्र सरकार को 10 दिनों के अंदर नोटिस का जवाब दाखिल करना होगा. दरअसल पेगासस जासूसी मामले में मंगलवार यानी आज सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई हुई जिसके दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता  ने कहा, कल जो हलफनामा दाखिल किया था वो पर्याप्त है. पेगासस मामले में सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई सभी याचिकाएं जानना चाहती हैं कि सरकार ने पेगासस का प्रयोग किया है या नहीं. लेकिन सामान्यत ऐसे सॉफ्टवेयर का प्रयोग सरकार नहीं करती और वह कोर्ट से कुछ नहीं छुपा रही है.

तुषार ने कहा कि एक जिम्मेदार सरकार कि ओर से इस मामले की जांच के लिए विशेषज्ञों कि समिति का गठन किया जा रहा है. वहीं उन्होंने कोर्ट से अनुराध किया कि मीडिया रिपोर्ट के आधार पर इस मसले पर दायर किए गए याचिकाओं को और सनसनीखेज नहीं बनाया जाना चाहिए. वहीं तुषार मेहता के बातों के जवाब में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम याचिकाओं कि मांग पर नहीं जा रहे. हम राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर भी नहीं जा रहे हैं. यहां मसला यह है कि क्या पेगासस का प्रयोग व्यक्तिगत तौर पर किया गया है. हम आपकी नीयत पर पर शक नहीं कर रहे. हम आपको इस मामले में नोटिस जारी कर रहे हैं और सरकार तथा संबंधित एजेंसी इस पर जवाब दें.

Share

Leave a Reply