BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

हैदराबाद एनकाउंटर में जांच संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को करेगा सुनवाई

हैदराबाद एनकाउंटर में जांच संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को करेगा सुनवाई
Share

नईदिल्ली। उच्चतम न्यायालय हैदराबाद के दिशा बलात्कार एवं हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराए जाने की घटना की स्वतंत्र जांच से संबंधित याचिका पर बुधवार को सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ता दो वकीलों- जी एस मणि और प्रदीप कुमार यादव की ओर से मामले का विशेष उल्लेख मुख्य न्यायाधीश एस. ए. बोबडे की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष किया गया तथा मामले की गम्भीरता के मद्देनजर त्वरित सुनवाई का आग्रह किया गया।


न्यायमूर्ति बोबडे ने कहा कि इस मामले में तेलंगाना उच्च न्यायालय में सुनवाई हो रही है। उन्होंने कहा, उच्च न्यायालय में सुनवाई हो जाने दीजिए। हम इस मामले में बुधवार को सुनवाई करेंगे। दोनों वकीलों ने मांग की है कि पुलिस टीम के मुखिया समेत मुठभेड़ में शामिल सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कराई जानी चाहिए। इस याचिका में मांग की गयी है कि यह जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), विशेष जांच दल (एसआईटी), अपराध जांच विभाग (सीआईडी) या किसी अन्य निष्पक्ष जांच एजेंसी से कराई जाए, जो तेलंगाना शासन के अधीन न हो। याचिकाकर्ताओं ने इस बारे में भी जांच की मांग है कि क्या मुठभेड़ को लेकर शीर्ष अदालत के 2014 के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया या नहीं।

गौरतलब है कि इसी मामले में वकील मनोहर लाल शर्मा ने भी याचिका दायर की है।  शर्मा ने अदालत की निगरानी में विशेष जांच दल से जांच के साथ-साथ आरोपियों के खिलाफ टिप्पणी करने पर राज्य सभा सासंद जया बच्चन और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ऐसे मामलों में शामिल आरोपियों को अदालत से दोषी करार दिए जाने तक मीडिया में बहस पर रोक लगाने के निर्देश देने की भी मांग की गयी है। 

Share

Leave a Reply