BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सुशील कुमार: दिल्ली पुलिस ने रोहिणी कोर्ट में पहलवान को किया पेश, मिली 6 दिन की रिमांड

सुशील कुमार: दिल्ली पुलिस ने रोहिणी कोर्ट में पहलवान को किया पेश, मिली 6 दिन की रिमांड
Share

दिल्ली पुलिस ने रविवार को पहलवान सुशील कुमार और उसके साथी अजय को गिरफ्तार करने के बाद रोहिणी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को 6 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने 12 दिन की रिमांड की मांग की थी। इससे पहले कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को सुशील कुमार से कोर्ट रूम के अंदर 30 मिनट तक पूछताछ करने की अनुमति दी।


दिल्ली पुलिस ने पंजाब से किया गिरफ्तार
पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने आरोपी सुशील कुमार और उसके राइट हैंड अजय को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने सुशील और उसके साथी अजय को शनिवार को पंजाब से गिरफ्तार किया था। पहलवान सुशील पर पुलिस ने एक लाख रुपये और अजय पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। आज इन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से इन्हें 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

 


Share

Leave a Reply