BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मुकेश अंबानी के घर का पता पूछने वाला संदिग्ध गिरफ्तार, बताया क्यों पूछा था एंटीलिया का एड्रेस........

मुकेश अंबानी के घर का पता पूछने वाला संदिग्ध गिरफ्तार, बताया क्यों पूछा था एंटीलिया का एड्रेस........
Share

 मुंबई: भारत के सबसे अमीर और मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया का पता पूछने वाले दो संदिग्धों में से एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस युवक से पूछताछ कर रही है। उसने बताया कि वह सिर्फ एंटीलिया को देखना चाहता था।

एंटीलिया का पता पूछने पर पुलिस में हड़कंप
दरअसल, कल सोमवार को मुंबई में एक टैक्सी ड्राइवर ने पुलिस को सूचना दी थी, कि दो युवक उससे एंटीलिया का पता पूछ रहे थे। वह दिखने में संदिग्ध थे उनके हाथ में काला बैग था, जिसमें से एक की दाढ़ी थी। वह उर्दू में बात कर रहे थे। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और घर के आसपास नाकाबंदी कर सुरक्षा बढ़ा दी गई। सूचना देने वाले ड्राइवर को पुलिस ने फौरन थाने बुलाया और उसके बयान दर्ज किए। इसके बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी।

कौन है एंटीलिया का पता पूछने वाला
बता दें कि नवी मुंबई पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है वह मूलरुप से गुजरात का रहने वाला है। साथ पेश से गुजराती टैक्सी ड्राइवर है। वो टूरिस्ट कार चलाता है। पुलिस जांच में उसके पास से कुछ भी संदेहास्पद चीजें नहीं मिली हैं। पुलिस के मुताबिक जिस गाड़ी में पता पूछा गया था, वह एक वैगनआर कार थी। जिसे फिलहाल पुलिस ने ढूंढ निकाला है यह एक टूरिस्ट गाड़ी है। उसने बताया कि उसका मकसद सिर्फ एंटीलिया को देखना था। किसी तरह का कोई नुकसान करना नहीं था।

पहले भी एंटीलिया पर मंडराया था खतरा
एंटीलिया की सुरक्षा पर खतरे का मामले पिछले दिनों लगातार आ रहे हैं। इससे पहले फरवरी महीने में मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से भरी एक कार को पुलिस ने बरामद किया था। इस कार में एक पत्र के साथ 20 जिलेटिन की छड़ें मिली थी। चिट्ठी में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को धमकी दी गई थी। इस मामले में सचिन वझे अभी पुलिस हिरासत में है।


देश क सबसे महंगा और बड़ा घर है एंटीलिया
बता दें कि देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी जिस घर में रहते हैं, उसका नाम एंटीलिया है। जो कि 27 मंजिला है और 400.000 वर्ग फीट में बना हुआ है। अंबानी परिवार इस बंगले में साल 2012 से रहता है। मुंबई के सबसे पॉश इलाके कंबाला हिल इलाके में बने एंटीलिया में आए दिन बॉलीवुड की पार्टियां होती रहती हैं। इसमें ऐसी सुविधाएं हैं जो किसी फाइव स्टार होटल से कम नही हैं। छत पर ही हैलिपेड बना हुआ है।

 


Share

Leave a Reply