BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पे मिला संदिग्ध बैग,सुरक्षा कर दी गई है सख्त

 दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पे मिला संदिग्ध बैग,सुरक्षा कर दी गई है सख्त
Share

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार तड़के टर्मिनल 3 पर एक संदिग्ध बैग मिलने से अफरा-तफरी मच गई। हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि बैग में RDX हो सकता है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डा पुलिस को सुबह करीब तीन बजे एक संदिग्ध बैग के बारे में जानकारी मिली, जिसे तत्काल मौके पर पर पहुंच कब्जे में ले लिया गया। उसके अंदर मौजूद सामान की जांच जारी है।
सूत्रों ने बताया कि प्राथमिक जानकारी से प्रतीत होता है कि बैग में ‘आरडीएक्स’ है। विस्फोटक डिटेक्टर से उसकी जांच की गई। बाद में एक कुत्ते की मदद से भी जांच की गई। लेकिन विस्फोटक की सही प्रकृति का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि विस्फोटक को अगले 24 घंटे के लिए निगरानी में रखा गया है। कुछ पुख्ता पता चलने पर ही इस संबंध में जानकारी दी जाएगी। यह आईईडी भी हो सकता है लेकिन अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। एयरलाइनों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इससे कुछ देर के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई क्योंकि कुछ देर के लिए आगमन टर्मिनल से लोगों को बाहर जाने से रोक दिया गया था। उन्होंने बताया कि टी-3 के बाहर के मार्ग को भी बंद कर दिया गया था।

Share

Leave a Reply