BIG NEWS: रायपुर के बिरगांव में एक युवक की संदिग्ध मौत, डॉक्टरों ने युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका जताई, कुछ दिन पहले बिहार से लौटा था युवक
रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बिरगांव से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिल रही है कि रायपुर के बिरगांव शहीद नगर में 46 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार युवक 20-25 दिन पहले ही बिहार से आया था। 5 जून को उसका होम क्वारंटाइन की अवधी पूरी हुई थी। शनिवार को युवक की अचानक संदिग्ध मौत हो गई। जानकारी मिली है कि युवक में कोरोना के लक्षण होने के कारण उसका शुक्रवार को सैंपल लिया गया था। टेस्ट रिपोर्ट आने से पहले ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों द्वारा युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका जताई जा रही है इसलिए प्रशासन अब पॉजिटिव मरीज की तरह ही उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुटा है। घटना के बाद युवक को देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी | जिसको हटाने के लिए उरला पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा।







.jpeg)












