निलंबित प्रधानपाठक ने की आत्महत्या करने की कोशिश, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जाने क्या है पूरी खबर
कोरिया । कोरिया जिले से एक खबर सामने आई है । जानकारी मिली है कि जनपद पंचायत भरतपुर में निलंबित प्रधानपाठक प्रभूराम बेनवंश ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरतपुर में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार निलंबित प्रधानपाठक प्रभुराम बेनवंश प्राथमिक शाला छिरहाटोला में पदस्थ था। शिक्षक पर आरोप है कि उसने शराब के नशे में हंगामा और अधिकारियों से बहस की थी जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी और कलेक्टर ने निलंबित कर दिया था।







.jpeg)












