BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जाति भेद से परे संगठित हिंदू समाज के निर्माण में आजीवन जुटे रहे स्वामी प्रणवानंद - बृजमोहन अग्रवाल

जाति भेद से परे संगठित हिंदू समाज के निर्माण में आजीवन जुटे रहे स्वामी प्रणवानंद - बृजमोहन अग्रवाल
Share

योगाचार्य स्वामी प्रणवानंद जी महाराज की 125 वां आविर्भाव जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल।
रायपुर, प्रणवानंद अकादमी में आयोजित योगाचार्य स्वामी प्रणवानंद जी महाराज की 125 वां आविर्भाव जयंती कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि योगाचार्य स्वामी प्रणवानंद जी महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन हिंदू समाज की बेहतरी के लिए समर्पित कर रखा था। जाति भेद से परे सुसंस्कृत संगठित हिंदू समाज के निर्माण में वे आजीवन जुटे रहे। आज आवश्यकता है कि हम स्वामी जी के बताए मार्ग पर आगे बढ़े और अपने हिंदू धर्म- संस्कृति की समृद्धि में अपना योगदान सुनिश्चित करें।
यह जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ शंखनाद के साथ मां भारती की आरती और धर्म ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर गरीबों को वस्त्र भी वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि की आसंदी से अपनी बात कहते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज देश में दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है। धार्मिक आधार पर सताए गए हिंदू धर्म के अनुयायियों को इस भारत भूमि की नागरिकता देने में भी लोगों को आपत्ति है। हमारे सनातन हिंदू धर्म के लिए सिर्फ भारत की भूमि ही अभी सुरक्षित है। दुनिया के किसी देश में अगर किसी हिंदू का धार्मिक उत्पीड़न होगा तो वह सिर्फ और सिर्फ भारत की ओर आस लगाकर देखेगा। क्योंकि उनकी जड़े इसी भारत भूमि में है। भारत सरकार द्वारा लाया गया नागरिकता संशोधन कानून भी पीड़ित हिंदुओं,सिक्खों ,बौद्धों,जैनियों के हितों की रक्षा करता है।
इस अवसर पर महंत स्वामी वेद प्रकाश जी, पूर्व राज्यसभा सदस्य गोपाल व्यास,अर्पितानन्द महाराज , ध्यानेशानंद महाराज, शाला के सचिव स्वामी शिवरूपानन्द,विवेक वर्धन आदि उपस्थित थे। 


Share

Leave a Reply