नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

Swiggy के डिलिवरी ब्वॉय ने रेस्टोरेंट के मालिक को गोली मारकर उतारा मौत की घाट

 Swiggy के डिलिवरी ब्वॉय ने रेस्टोरेंट के मालिक को गोली मारकर उतारा मौत की घाट
Share

ग्रेटर नोएडा. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म स्विगी के एक डिलीवरी एजेंट ने ऑर्डर तैयार होने में देरी को लेकर ग्रेटर नोएडा में एक रेस्तरां के मालिक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस डिलीवरी एजेंट का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. बताया गया कि आरोपी एजेंट चिकन बिरयानी और पूड़ी-सब्जी का डिलीवरी ऑर्डर लेने आया था, मगर खाना तैयार होने में देरी हुई, तो उसने इस वारदात को अंजाम दिया.


मृतक व्यक्ति मित्रा नामक एक आवासीय परिसर में रेस्तरां का मालिक था. मंगलवार की देर शाम स्विगी एजेंट चिकन बिरयानी और पूड़ी-सब्जी का ऑर्डर लेने रेस्टोरेंट पहुंचा था. हालांकि, बिरयानी समय पर तैयार हो गई थी, लेकिन डिलीवरी एजेंट को एक कर्मचारी ने कहा था कि दूसरे ऑर्डर में थोड़ा और समय लगेगा. इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद डिलीवरी एजेंट ने कथित तौर पर रेस्टोरेंट के कर्मचारी को गालियां दीं.

इसी दौरान रेस्टोरेंट के मालिक सुनील अग्रवाल ने बीच-बचाव कर विवाद को खत्म करने की कोशिश की. लेकिन डिलीवरी एजेंट ने कथित तौर पर अपने दोस्त की मदद से उसके सिर में गोली मार दी. रेस्तरां कर्मचारी और अन्य स्टाफ उसे अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. रेस्टोरेंट के पास रहने वाले राकेश नागर ने कहा, “मुझे (रेस्तरां के कर्मचारियों द्वारा) यह कहने के लिए बुलाया गया था कि उनके मालिक को गोली मार दी गई है. जब मैं पहुंचा, तब भी उसकी सांसें चल रही थी. मैंने पहले 100 नंबर डायल किया और फिर एम्बुलेंस के लिए, लेकिन बाद में, हम उसे अपने वाहन में अस्पताल ले गए.”

पुलिस अधिकारी विशाल पांडे ने कहा, “डिलीवरी ब्वॉय ने रेस्तरां मालिक की हत्या कर दी, क्योंकि ऑर्डर तैयार होने में देरी हो रही थी.” उन्होंने कहा कि अपराधी को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है.
 

Share

Leave a Reply