BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

T20 World Cup 2024 : अगले T20 वर्ल्ड कप में नजर आएगी नई टीम, रोहित, विराट की हो सकती है छुट्टी

T20 World Cup 2024 : अगले T20 वर्ल्ड कप में नजर आएगी नई टीम, रोहित, विराट की हो सकती है छुट्टी
Share

 T20 World Cup 2024 : वर्ल्ड कप 2024 को लेकर तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं और माना जा रहा है कि अगले वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया काफी बदली हुई नजर आ सकती है। सूत्रों के मुताबिक हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इंडिया की कप्तानी संभालेंगे। विराट कोहली (Virat Kohli) और कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टी20 टीम से छुट्टी हो सकती है।

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक पीटीआई में छपी एक खबर में कहा गया कि Rohit, Virat और अश्विन को आने वाले महीनों में  टी20 टीम से बाहर कर दिया जाएगा। BCCI सोर्स का हवाला देते हुए रिपोर्ट में आगे कहा गया कि एक पूरी तरह से नई टीम अगले टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार की जाएगी। कहा ये भी जा रहा है कि हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के कप्तान होंगे।

T20 World Cup 2024 : सीनियर खिलाड़ी नहीं खेलेंगे टी20 मुकाबला – सोर्स

सोर्स के मुताबिक BCCI कभी किसी खिलाड़ी से रिटायर होने के लिए नहीं कहती है। सोर्स ने कहा,
BCCI कभी किसी से नहीं कहती है कि रिटायर हो जाओ। ये उस खिलाड़ी का व्यक्तिगत फैसला होता है। हालांकि 2023 में ज्यादा टी20 मुकाबले नहीं हैं और इसी वजह से ज्यादातर सीनियर्स वनडे और टेस्ट मैचों पर फोकस करेंगे। अगर आप नहीं करना चाहते हैं तो आपको रिटायरमेंट लेने की जरूरत नहीं है। अगले साल ज्यादातर सीनियर खिलाड़ी टी20 मुकाबलों में नजर नहीं आएंगे

बता दें कि अगले साल वनडे का वर्ल्ड कप होना है और ज्यादातर सीनियर खिलाड़ी उस पर ही ज्यादा फोकस करेंगे। वजह ये है कि इन सीनियर खिलाड़ियों का ये आखिरी वनडे वर्ल्ड कप हो सकता है। विराट और रोहित जैसे दिग्गज खिलाडी भारत में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेंगे।


Share

Leave a Reply