BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

T20 World Cup: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका, कप्तान रोहित शर्मा की कलाई में लगी चोट

T20 World Cup: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका, कप्तान रोहित शर्मा की कलाई में लगी चोट
Share

 Rohit Sharma Injured: इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार 10 नवंबर को खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं. हिटमैन रोहित शर्मा को कलाई में चोट लगी है. दरअसल, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान कलाई में चोट लग गई. कप्तान रोहित शर्मा को दाहिने हाथ की कलाई पर चोट लगी है. हालांकि अभी रोहित शर्मा ने फिर से प्रैक्टिस शुरू कर दी है. कप्तान रोहित शर्मा की चोट कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता.

 चोट लगने के बाद तुरंत रोक दी प्रैक्टिस

कलाई में चोट लगने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने तुरंत बल्लेबाजी प्रैक्टिस रोक दी थी. भारतीय क्रिकेट फैंस ये दुआ करेंगे कि कप्तान रोहित शर्मा की ये चोट ज्यादा गंभीर नहीं हो, वरना इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले ये टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है.  

 

रोहित शर्मा के बल्ले से पांच मैचों में 89 रन निकले


रोहित शर्मा की अगर चोट गंभीर हुई तो ये टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा झटका साबित होगा, क्योंकि कप्तानी और बल्लेबाजी में 'हिटमैन' का कोई सानी नहीं हैं. मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से पांच मैचों में 89 रन निकले हैं. 


Share

Leave a Reply