T20 World Cup : भारत-बांग्लादेश का मुकाबला आज, जानिए कैसा रहेगा मौसम, बारिश से मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?
T20 World Cup 2022: भारतीय टीम को आज टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना चौथा मैच खेलना है. यह मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ एडिलेड में भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा. फैन्स के लिए एक बुरी खबर ये है कि इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है.
दरअसल, इस समय ऑस्ट्रेलिया में मौसम ठीक नहीं है. बारिश ने वर्ल्ड कप पर बुरा असर डाला है. इस वजह से कई उलटफेर देखने को मिले हैं. अफगानिस्तान तो बारिश के कारण बाहर ही हो गई है. आज एडिलेड में भी बारिश की आशंका बेहद ज्यादा है. ऐसे में भारत-बांग्लादेश मैच भी इसकी भेंट चढ़ सकता है.
Accuweather के मुताबिक, एडिलेड में आज बारिश की आशंका 61 प्रतिशत तक है, जबकि 91 प्रतिशत तक बादल छाए रहने का अनुमान है. एडिलेड में आज अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यहां हवाओं की गति 50 किमी प्रतिघंटे की रहेगी. बता दें कि एक दिन पहले यानि मंगलवार को भी एडिलेड में लगातार बारिश हुई है.
एडिलेड में बुधवार को मौसम का पूर्वानुमान
अधिकतम तापमान: 16 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 10 डिग्री सेल्सियस
बारिश की आशंका: 61%
बादल छाए रहेंगे: 91%
हवाओं की गति रहेगी: 50 km/h
बारिश की वजह से मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?
टीम इंडिया अभी तक 3 मैच खेल चुकी है, जिसमें 2 जीत और 1 हार के साथ उसके 4 प्वाइंट हैं. टीम इंडिया इस वक्त ग्रुप-2 में दूसरे नंबर पर है. अगर भारत-बांग्लादेश का मैच ड्रॉ होता है, तब दोनों ही टीमों को 1-1 प्वाइंट मिलेगा. यानी भारत के उस वक्त 4 मैच में 5 प्वाइंट हो जाएंगे. भारत के साथ-साथ बांग्लादेश का भी यही हाल है. बारिश होने पर उसके भी 4 मैच में 5 प्वाइंट हो जाएंगे. यानी दोनों ही टीमें बराबरी पर होंगी.
मैच के लिए भारत-बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग-11
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह.
बांग्लादेश टीम: नजमुल हुसैन शंतो, सौम्य सरकार, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफीफ हुसैन, मोसाद्दिक हुसैन, नुरुल हसन, यासिर अली, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद और तस्कीन अहमद.
ये भी पढ़े
-
नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता
28-Aug-2026 8:14:21 pm -
Rafale से पहले भारत को मिला ‘महाबली’, नौसेना को नया फ्लीट सपोर्ट शिप; समंदर में बढ़ेगी ताकत
07-Oct-2026 11:10:19 am -
IND vs WI : भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज पहला टी-20 , लखनऊ में आमने-सामने होंगी दोनों टीमें
06-Oct-2026 1:55:58 pm -
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन 350 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
22-Sep-2026 8:44:36 pm -
विशेष लेख : धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा
23-Jul-2026 11:20:38 am -
Breast Cancer Alert: महिलाएं सावधान! देर रात जागने की आदत बन रही बड़ा खतरा, ज़रा सी अनदेखी...
31-Jan-2026 9:26:23 am





















