BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

तापसी पन्नू कभी नहीं करना चाहती है सेक्स कॉमेडी जानिए क्यों नहीं करना चाहतीं सेक्स कॉमेडी...

 तापसी पन्नू कभी नहीं करना चाहती है सेक्स कॉमेडी जानिए क्यों नहीं करना चाहतीं सेक्स कॉमेडी...
Share

एक्ट्रेस तापसी पन्नू महज छह साल में बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। तापसी ने अपनी फिल्मों के अलग-अलग किरदारों से हर बार ऑडियंस का दिल जीता है। हालिया रिलीज फिल्म ‘सांड की आंख’ में भी उनके काम को सराहा जा रहा है। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने बताया कि वह हर जॉनर की फिल्मों में काम करने को तैयार हैं, सिवाय सेक्स कॉमेडी के।

तापसी ने कहा कि वह कभी भी सेक्स कॉमेडी में काम नहीं करेंगी क्योंकि ऐसी फिल्में उन्हें फनी नहीं लगती हैं। उनका मानना है कि महिलाओं को हर चुटकुलों का हिस्सा बनाना या ओडियंस को लुभाने के लिए डबल मीनिंग डायलॉग का इस्तेमाल करना मनोरंजन नहीं है।

इसके साथ ही, ‘सांड की आंख’ स्टार ने कहा कि वह कोई भी रैंडम आइटम सॉन्ग करना नहीं चाहती हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें एक बार एक आइटम सॉन्ग का ऑफर भी आया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। वे कहती हैं कि वह ग्लैमरस गानों को करने के लिए तैयार हैं, लेकिन सिर्फ उन फिल्मों के लिए जिनकी वह हीरोइन हैं।

बता दें कि तापसी ने साउथ में ग्लैमरस रोल से ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, लेकिन बॉलीवुड में ‘जुड़वा 2’ के अलावा उन्होंने किसी अन्य फिल्म में ग्लैमरस रोल नहीं निभाया है। एक्ट्रेस ने ‘जुड़वा 2’ में अपनी बिकिनी बॉडी वाले लुक के बारे में भी बात की। तापसी ने कहा कि उनके लिए ये चैलेंज था, क्योंकि बिकिनी में उन्हें अच्छा दिखाना था।

फिल्म साइन करते वक्त वह किन बातों का ध्यान रखती हैं, इस सवाल पर तापसी ने कहा कि वो खुद से पूछती हैं कि क्या वो मेहनत से कमाए पैसों को इस फिल्म का टिकट खरीदने में इस्तेमाल करेंगी, साथ ही वो अपने तीन घंटे का कीमती समय इस फिल्म के लिए देना पसंद करेंगी। अगर उनको लगता है कि वो ऐसा कर सकती हैं, तभी वो फिल्म को साइन कर लेती हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू, अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘थप्पड़’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में होंगे। बता दें कि उनकी फिल्म 'सांड ने आंख' पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर देशभर में 11 .68 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

Share

Leave a Reply