BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर का 40 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर का 40 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Share

 मुंबई। FAME ACTOR IS NO MORE : टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित सीरियलों में से एक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दर्शकों के लिए एक बुरी खबर है. सीरियल में महत्वपूर्ण रोल निभा चुके और कई मराठी और हिंदी फिल्मों का हिस्सा रह चुके एक्टर सुनील होलकर (Sunil Holkar) का निधन हो गया है. सुनील ने 40 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. सुनील के जाने से उनके परिवार में मातम पसर गया है. उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी और 2 बच्चे थे. अभिनेता के दोनों बच्चे उम्र में काफी छोटे हैं. एक्टर के अचानक यूं इस दुनिया से चले जाने से उनके फैंस भी काफी निराश हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुनील होलकर एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. उन्हें लिवर सोरायसिस था. जिसे लेकर वह लगातार डॉक्टर से कंसल्ट भी कर रहे थे. लेकिन, अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और 13 जनवरी को उन्होंने आखिरी सांस ली. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपनी दमदार हंसी और ठहाकों से सुनील ने दर्शकों को खूब हंसाया था.

सुनील होलकर आखिरी बार नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘गोष्ट एका पैठाणीची’ में काम करते नजर आए थे. सुनील ड्रामा, फिल्म और टीवी सीरिल्स के जरिए लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे थे. वह मनोरंजन जगत में 12 साल से भी ज्यादा समय से एक्टिव थे. ऐसे में उनके जाने से तारक मेहता में उन्हें देखने वाले दर्शक काफी निराश हैं. फेमस सीरियल में उनका किरदार आज भी दर्शकों को याद है.

पहले ही हो गया था मौत का एहसास!

लगता है सुनील होलकर को पहले ही इस बात का एहसास हो गया था कि उनके पास अब समय नहीं बचा है. उन्होंने अपने एक दोस्त से अपना आखिरी मैसेज व्हाट्सऐप स्टेट पर शेयर करने को कहा था. जिसमें उनका कहना था कि ये उनका ‘आखिरी पोस्ट’ है. सुनील ने कई सालों तक अशोक हाथ की चौरंगा नाट्य संस्था में भी काम किया था. अब एक्टर का आखिरी मैसेज चर्चा में है, जिसे लेकर उनके परिजन और दोस्त काफी दु:खी हैं.


Share

Leave a Reply