BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बस में गोकुलधामवालों ने खेला मजेदार खेल, भिड़े ने कर दी ये बड़ी गलती!

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बस में गोकुलधामवालों ने खेला मजेदार खेल, भिड़े ने कर दी ये बड़ी गलती!
Share

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltha chashmah) में जब से मिशन काला कौआ सफल हुआ है तब से गोकुलधामवालों की खुशी का ठिकाना नहीं है. और इसी खुशी में सभी निकल पड़े हैं रंग तरंग रिसोर्ट छुट्टियां मनाने और पोपलाल, बाघा, जेठालाल और बापूजी से मिलने. बस में बैठे बैठे हर कोई खाता पीता मौज मनाता जा रहा है. वहीं सफर लंबा है तो सभी ने ढूंढा है एक अनोखा खेल जिसे खेलते हुए सभी खूब आनंदित नजर आ रहे हैं. लेकिन ये क्या खेल खेलते हुए शिक्षक भिड़े ने ऐसे गलती कर दी जिसकी उम्मीद उनसे नहीं थी. आखिर क्या थी वो गलती. चलिए बताते हैं.


ये था वो मजेदार खेल

बस में सवार सभी गोकुलधाम वालों ने इस बार अंताक्षरी का खेल कुछ अलग ढंग से खेला है. जिसमें उन्हें गाने नहीं बल्कि अक्षर से किसी जगह और उसकी खासियत का नाम बताना है. अब जब 'र' शब्द से भिड़े की बारी आई तो उन्होंने र से ऋषिकेष का नाम ले लिया. और उनसे हो गई ये बड़ी गलती. हालांकि उनकी गलती को सुधारा मेहता साहब ने और फिर भिड़े ने भी अपनी गलती को स्वीकार कर लिया.
रंग तरंग रिसोर्ट में होगा धमाल
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जल्द ही सभी रंग तरंग रिसोर्ट पहुंच जाएंगे और वहां जेठालाल, बापूजी, बाघा और पोपटलाल से मिलकर सभी बहुत खुश होंगे. वैसे जहां गोकुलधाम वासी हों वहां धमाल न हो ये तो हो ही नहीं सकता. ऐसे में पूरी संभावना है कि रंग तरंग रिसोर्ट मे खूब हंगामा देखने को मिलेगा. जिसेस दर्शकों को आएगी और मज़ा.

देखे विडियो:-
 


Share

Leave a Reply