BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

चुकंदर और नींबू से बनी डिटॉक्स ड्रिंक का करें सेवन, शरीर से चर्बी और गंदगी निकाल देगी

चुकंदर और नींबू से बनी डिटॉक्स ड्रिंक का करें सेवन, शरीर से चर्बी और गंदगी निकाल देगी
Share

जब आपके शरीर का वजन या चर्बी बढ़ने लगती है, तो आपकी टेंशन भी बढ़ने लगती है क्योंकि लटकी हुई चर्बी या मोटा शरीर कोई इंसान पंसद नहीं करता है. इसके साथ ही कि मोटापा बढ़ने से आपको कई तरह की बीमारियां जैसे- हार्ट अटैक, डायबिटीज और कैंसर होने की संभावनाएं भी अधिक हो जाती हैं. अपने शरीर को फिट रखने की चाह तो सभी रखते हैं मगर आज की इस दौड़भाग भरी लाइफ में इसके लिए मेहनत और डाइटिंग करने का किसी के पास समय नहीं है.


ऐसे में वेट लॉस ड्रिंक्स आपके बेहद कारगर साबित हो सकती है. इसको बनाना बहुत ही आसान होता है. यह कुछ ही दिनों या सप्ताह में ही आपके शरीर से चर्बी कम कर देती है. ऐसी एक वेट लॉस ड्रिंक आप चुकंदर और नींबू के उपयोग से भी बना सकते हैं. ये ड्रिंक आपकी बॉडी को डिटॉक्स भी करती है, जिससे आपका वजन कम होने लगता है, तो आइए आज हम आपको इसके फायदे और इसे बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं.


चुकंदर वजन घटाने के लिए क्यों है खास?
चुकंदर आयरन से भरपूर होता है इसलिए यह आपके शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाता है जो खून को बढ़ाने में मददगार होता है. साथ ही चुकंदर फॉलेट (विटामिन B9), मैंग्नीज, पोटैशियम और विटामिन C का बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है. इसके अलावा यह ऑर्गेनिक नाइट्रेट, बीटानिन जैसे खास कंपाउंड्स से भी भरपूर होता है, जो आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं. इसी वजह से यह आपको हेल्दी बनाकर वजन घटाता में सहायक होता है. इसके लिए आप चुकंदर और पानी को मिलाकर उसकी एक खास ड्रिंक बनाकर सेवन कर सकते हैं.


चुकंदर की वेट लॉस ड्रिंक बनाने की सामग्री
-एक छोटा या आधा चुकंदर ( खरीदते वक्त गहरे रंग के चुकंदर लें और पत्तियां हों, तो और भी अच्छा है).
-एक नींबू
-आधा लीटर पानी


चुकंदर की वेट लॉस ड्रिंक बनाने की विधि
इस ड्रिंक को बनाने के लिए आप चुकंदर को धोकर छीलें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. साथ ही नींबू के भी कई टुकड़ें काटें. अब एक कांच की बॉटल या जार में आधा लीटर पानी लेकर उसमें चुकंदर और नींबू के इन टुकड़ों को डाल दें. फिर इन्हें रात भर पानी में ही छोड़कर जार या बोतल का ढक्कन बंद करके रख दें. जिससे रातभर इंफ्यूजन की प्रक्रिया से पानी सारा अर्क खींच लें. फिर सुबह इस पानी को छानकर इसका सेवन करें.

इस वेट लॉस ड्रिंक को पीने का तरीका
आप हर रोज सुबह उठकर खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे इसके सेवन के कम से कम 30 मिनट तक कुछ न खाएं. साथ ही आप इस बची हुई ड्रिंक को दोपहर के खाने से 40 मिनट पहले भी पी सकते हैं. वैसे बॉडी डिटॉक्स के लिए एक दिन में 1-2 ड्रिंक ही काफी होती है. इसके अलावा इसका सेवन करने के साथ-साथ आपको अपने खानपान पर भी थोड़ा कंट्रोल रखना होगा. इसके साथ ही आप दिन में थोड़ा पैदल चलें, एक्सरसाइज करें या सीढ़ियां चढ़ें. इन आदतों को अपनाने से आप तेजी से वजन कर सकते हैं.
 


Share

Leave a Reply