BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ठंड के मौसम में इन 4 टिप्स की लें मदद, स्टाइलिश तरीके से पहनें इंडियन आउटफिट

ठंड के मौसम में इन 4 टिप्स की लें मदद, स्टाइलिश तरीके से पहनें इंडियन आउटफिट
Share

सर्दी का मौसम हर किसी को बहुत अच्छा लगता है फिर चाहे बात खाने-पीने की हो या स्टाइल दिखाने की इस मौसम में काफी एक्सपेरिमेंट किए जा सकते हैं ठंड के मौसम में तरह तरह के स्वेटर्स और जैकेट्स की मदद से आप न सिर्फ खुद को ढककर रखते हैं बल्कि इस तरह से आप आसानी से स्टाइलिश भी दिख सकते हैं हालांकि इस मौसम में लड़कियां वेस्टर्न ड्रेसेस जैसे जींस, टॉप, टी-शर्ट आदि पहनना काफी पसंद करती हैं क्योंकि इन्हें पहनकर लेयरिंग करना काफी आसान होता है इसका यह अर्थ नहीं है कि आप इस मौसम में इंडियन वियर को नजरअंदाज कर दें अगर आप कपड़ों को स्मार्टली पहनती हैं तो आप इंडियन आउटफिट जैसे साड़ी, सूट को भी ठंड के मौसम में आसानी से पहन सकती हैं और बेहद स्टाइलिश भी दिख सकती हैं आइए आपको बताते हैं ठंड के मौसम में इंडियन वियर पहनने के कुछ आसान से टिप्स के बारे में|


ट्रेंच कोट
अगर आपको साड़ी पहनना काफी पसंद है और आप सर्दियों में भी इसे कैरी करना चाहती हैं तो इसके उपर ट्रेंच कोट पहनें, यह न सिर्फ आपको ठंड से बचाएगा बल्कि आपके लुक को भी एक मेकओवर देगा, अगर आप अक्सर साड़ी पहनती हैं तो बेहतर होगा कि इस बार आप ट्रेंच कोट अवश्य खरीद लें|

स्वेटर ब्लाउज
कुछ महिलाओं को लेयरिंग करना बहुत अधिक पसंद नहीं होता ऐसे में अगर आप साड़ी पहन रही हैं तो अपने ब्लाउज को स्वेटर ब्लाउज से बदल दीजिए| आप अपने पसंदीदा कार्डिगन या स्वेटर को बतौर ब्लाउज पहन सकती है यह एक डीसेंट लुक देता है और आप इसे आसानी से कैरी कर सकती हैं|

लेदर जैकेट
कुछ लड़कियां अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती है ऐसी लड़कियां लेदर जैकेट को अपने वार्डरोब का हिस्सा जरूर बनाएं आप हैवी एंब्रॉयडिड इंडियन आउटफिट के साथ लेदर बाइकर जैकेट पहन सकती हैं यकीन मानिए, हर कोई बस आपको ही देखता रह जाएगा|

शॉल
सर्दी के मौसम में ठंड से बचने के लिए शॉल तो आपने पहना ही होगा अब इसे अपने इंडियन आउटफिट का हिस्सा बनाएं अगर आप सूट या लहंगा पहन रही हैं तो उसके साथ शॉल को बतौर दुपट्टा कैरी करें आपको मार्केट में कई तरह के कलर, एंब्रॉयडरी और सीक्वेंस वर्क में शॉल मिल जाएंगी, जो आपके आउटफिट को एकदम यूनिक लुक देंगी|
 

 

जैकेट स्टाइल अनारकली
ठंड के मौसम में इंडियन वियर पहनने के लिए आपको अपने स्टाइल में थोड़ा सा बदलाव करना होता है अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं और आपने अनारकली पहनने का मन बनाया है तो आप सिंपल अनारकली कैरी करने की बजाय लॉन्ग जैकेट स्टाइल अनारकली पहनें.आप इसके साथ हैवी और ब्यूटीफुल ज्वैलरी भी जरूर कैरी करें|
 

 


Share

Leave a Reply