BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

साल की अंतिम पूर्णिमा पर घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए करें ये उपाय

साल की अंतिम पूर्णिमा पर घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए करें ये उपाय
Share

Purnima 2020: पंचांग के अनुसार 30 दिसंबर बुधवार को पूर्णिमा की तिथि है. इस पूर्णिमा की तिथि को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. मार्गशीर्ष पूर्णिमा वर्ष 2020 की अंतिम पूर्णिमा है.


पूर्णिमा का धार्मिक महत्व सभी जानते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की जन्म कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है, उन्हें पूर्णिमा की तिथि को चंद्रमा की पूजा करनी चाहिए, ऐसा करने से चंद्रमा का दोष समाप्त हो जाता है.


चंद्रमा के दोष से मिलने वाले फल
चंद्रमा जब कमजोर होता है तो व्यक्ति को मानसिक तनाव, मन में बुरे विचार आते हैं वहीं सेहत को लेकर भी समस्या बनी रहती है. चंद्रमा कमजोर हो तो मां को भी परेशानी होती है. ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है. सभी जानते हैं, जब मन अच्छा होता है तो सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है.


घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर करें
मार्गशीर्ष मास भगवान श्रीकृष्ण का सबसे प्रिय मास माना गया है. ऐसी मान्यता है कि इस मास में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और आराधना करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण की कथा का विशेष महत्ब बताया गया है. जिन लोगों को घर में नकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है, उन्हें इस पूर्णिमा पर सत्यनारायण की कथा करानी चाहिए. ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और खुशहाली आती है. इस पूर्णिमा पर की जाने वाली पूजा से वास्तु दोष भी दूर होता है.


नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव
नकारात्मक ऊर्जा जब घर में होती है तो कई तरह की परेशानियां देखने को मिलती है. घर के मुखिया को धन हानि होने लगती है. पति- पत्नी के रिश्ते प्रभावित होने लगते हैं. परिवार के लोगों में मनमुटाव स्थिति पैदा होने लगती है, घर के बड़े और बुजुर्गो के सम्मान में कमी आनी लगती है. बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है.


मार्गशीर्ष पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

मार्गशीर्ष पूर्णिमा प्रारम्भ: 07:54, दिसम्बर 29
मार्गशीर्ष पूर्णिमा समाप्त: 08:57, दिसम्बर 30

 


Share

Leave a Reply