BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ट्रेन के इंजन पर चढ़कर सेल्फी लेना युवक को पड़ा भारी, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत

 ट्रेन के इंजन पर चढ़कर सेल्फी लेना युवक को पड़ा भारी, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत
Share

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम में एक किशोर की सेल्फी लेने की आदत की वजह से उसकी जान पर बन आई। ट्रेन की इंजन पर चढ़कर सेल्फी लेते हुए हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर हालत में किशोर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक रतलाम में बीती देर शाम को राजीव नगर निवासी 17 वर्षीय किशोर अपने 3 अन्य दोस्तों के साथ रेलवे ट्रैक पर चला गया। यहां यार्ड की ओर जाने वाले ट्रैक पर खड़े इंजन पर किशोर चढ़ गया और सेल्फी बनाने लगा, लेकिन सेल्फी के जुनून में किशोर का ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन पर ध्यान नहीं गया और जैसे ही सेल्फी लेने के लिए नाबालिग ने मोबाइल लेकर अपना हाथ ऊपर किया, वह हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जोरदार झटके के साथ ब्लास्ट हुआ और झुलसता हुआ किशोर इंजन से ज़मीन पर आ गिरा। झुलसने के साथ किशोर को चोट भी आई है। घटना के बाद दोस्तों ने झुलसे हुए किशोर के पिता को कॉल कर सूचना दी। परिजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां किशोर का इलाज जारी है।

Share

Leave a Reply