नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

पड़ोसी होने का फायदा उठाते हुए एक युवक ने किया युवती के साथ बलात्कार, मानवता हुई शर्मसार, जाने कहा की है ये घटना

पड़ोसी होने का फायदा उठाते हुए एक युवक ने किया युवती के साथ बलात्कार, मानवता हुई शर्मसार, जाने कहा की है ये घटना
Share

कोरबा | पड़ोसी होने के नाते बड़ी जान-पहचान का अनुचित लाभ उठाते हुए एक युवक ने युवती के साथ बलात्कार की वारदात को तब अंजाम दिया जब युवती अपनी बहन से मिलने के लिए उसके घर आई थी और घर पर अकेली थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बांकीमोंगरा निवासी बालकृष्ण शर्मा पिता नवल किशोर 35 वर्ष की जान-पहचान पड़ोस में ही रहने वाली एक शादी-शुदा युवती से है। 32 वर्षीय युवती कुछ वर्षों से अपने पति से अलग होकर रह रही है जिस पर बालकृष्ण की नीयत कुछ ठीक नहीं थी। बताया गया कि यह युवती कोतवाली थानांतर्गत मानिकपुर क्षेत्र में रह रही अपनी बहन के घर मिलने के लिए आई थी और उसके पीछे-पीछे बालकृष्ण भी कुछ समय के अंतराल में मानिकपुर पहुंच गया। चूंकि पूर्व से ही युवक परिचित था, इसलिए घर में अकेली होने के बाद भी पीडि़त युवती ने उसे सत्कार दिया लेकिन मौके का फायदा उठाकर बालकृष्ण ने युवती के साथ दुष्कृत्य को अंजाम दिया। दोपहर करीब 12 बजे हुए इस घटना से आहत पीडि़ता ने मानिकपुर चौकी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। धारा 376 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया।
 

Share

Leave a Reply