BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी मामले में नाम आने पर बोलीं Tamannaah Bhatia – “झूठी अफवाहें न फैलाएं”

क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी मामले में नाम आने पर बोलीं Tamannaah Bhatia – “झूठी अफवाहें न फैलाएं”
Share

 फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस Tamannaah Bhatia अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उनका नाम 2.4 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी मामले से जुड़ने की खबरें आई थीं, जिसके बाद यह मामला और ज्यादा तूल पकड़ने लगा। इस मामले में पुडुचेरी पुलिस ने उन्हें तलब किया था, जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

तमन्ना भाटिया ने दी सफाई

तमन्ना भाटिया ने इस मामले पर एक इंटरव्यू में प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
“मुझे हाल ही में पता चला कि मेरे क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े होने को लेकर कई अफवाहें फैलाई जा रही हैं। मैं मीडिया में अपने दोस्तों और प्रशंसकों से अनुरोध करना चाहती हूं कि वे ऐसी झूठी, भ्रामक और आधारहीन खबरें न फैलाएं।”

उन्होंने आगे कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है और इस तरह की अफवाहें उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि पुडुचेरी पुलिस 2.4 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड मामले की जांच कर रही है, जिसमें तमन्ना भाटिया का नाम सामने आने की खबरें आई थीं। हालांकि, एक्ट्रेस ने इन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है और इसे महज अफवाह बताया है।


Share

Leave a Reply