BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : बबीता जी से अफेयर को लेकर टप्पू ने कही ये बात

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : बबीता जी से अफेयर को लेकर टप्पू ने कही ये बात
Share

मुंबई. सब टीवी का फेमस कॉमेडी शो Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की बबीता जी यानी एक्ट्रेस Munmun Dutta इन दिनों Raj Anadkat के रिलेशनशिप की खबरें को लेकर सुर्ख़ियों में चल रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस Munmun Dutta ने सोशल मीडिया के जरिए Raj Anadkat के साथ रिलेशनशिप की खबर को महज एक अफवाह बताया था.

वहीं, अब Raj Anadkat ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस के सामने अपनी बात रखी है. Raj द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “वैसे लोग जो लगातार मेरे बारे में लिख रहे हैं, सोचिए आपकी मनगढ़ंत खबरों (झूठी) से मेरे जीवन में क्या परिणाम हो सकते हैं और वह भी मेरी सहमति के बिना. सभी रचनात्मक लोग कृपया अपनी रचनात्मकता को कहीं और चैनलाइज करें, यह आपके लिए मददगार होगा. ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि प्रदान करें.”
 

बता दें कि इससे पहले Munmun Dutta ने भी Raj Anadkat के साथ रिलेशनशिप को लेकर अपनी बात सबके सामने रखी थी. Munmun ने ट्रोलर्स और मीडिया पर गलत खबरें फैलाने पर जमकर लताड़ लगाया है. उन्होंने लिखा, मीडिया और उनके जीरो क्रेडिबिलिटी वाले जर्नलिस्ट. आपको लोगों के नाम पर उनकी प्राइवेट लाइफ को लेकर काल्पनिक आर्टिकल्स छापने का हक किसने दिया? आप सेंसेशनल अर्टिकल/हेडलाइन के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं.
 

उन्होंने आगे कहा, “यदि अगली बार कोई क्लीनिकली डिप्रेस हो जाए या अपनी जिंदगी खत्म करने की कोशिश करे तो रूककर सोचिएगा कि क्या वो आपके शब्द थे, जिसकी वजह से वो शख्स ऐसा कदम उठाने पर मजबूर हो गया. आज मुझे भारत की बेटी कहलाने में शर्म आ रही है.”
 

बता दें कि कई सोशल मीडिया यूजर्स Munmun Dutta की तस्वीरों पर Raj Anadkat का कमेंट देखकर अक्सर ये पूछा करते थे कि दोनों के बीच चल क्या रहा है. अब ये साफ हो गया है कि दोनों अच्छे दोस्त हैं. Raj Anadkat 24 साल के हैं और Munmun Dutta Raj से 9 साल बड़ी हैं. मुनमुन हाल ही में 2 महीने की छुट्टी के बाद शो पर वापसी की हैं. वहीं, Raj लगातार शो का हिस्सा बने रहे हैं. दोनों ही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं.

Share

Leave a Reply