BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

TMKOC के तारक मेहता ने लिया संन्यास! फैंस को लगा झटका, माथे पर भस्म और पीले कपड़े पहने आए नजर…

TMKOC के तारक मेहता ने लिया संन्यास! फैंस को लगा झटका, माथे पर भस्म और पीले कपड़े पहने आए नजर…
Share

 नई दिल्ली : तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा ने इंस्टा पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देख फैंस हैरान हो रहे हैं। आम तौर पर अपने पोस्ट से हंसने-हंसाने या मैसेज देने वाले शैलेश लोढ़ा ने मंदिर में मैडिटेशन करते हुए फोटो पोस्ट की है। वो साधु संतों जैसे कपड़े पहन ध्यान लगा रहे हैं। तस्वीर में शैलेश लोढ़ा ने पीले रंग की धोती और गमछा पहना है। माथे पर टीका और भस्म लगा हुआ है। फोटो बताती है कि वे किसी मंदिर में हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए शैलेश लोढ़ा ने लिखा- हम को मन की शक्ति देना, मन विजय करें…

एक्टर की ये फोटो पोस्ट होते ही वायरल होने लगी है। कमेंट सेक्शन में कोई जय श्री राम लिख रहा है तो कोई ओम नम:शिवाय। इसके अलावा काफी सारे लोग ऐसे हैं जो शैलेश लोढ़ा से शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापस लौटने की गुहार लगा रहे हैं। शख्स ने मजे लेते हुए लिखा- तारक मेहता शो देखने के लिए भी शक्ति चाहिए, अब ये शो नहीं देखा जा रहा है। दूसरा लिखता है- सर आप तारक मेहता का उल्टा तश्मा में वापस आ जाइए। यूजर ने लिखा- आपमें कितने गुण भरे हैं लेखक भी हो, कवि हो, अभिनेता भी हो, और क्या क्या हो सर अद्भुत कलाकार हैं आप! मुझे नही पता था फिर भी आपकी प्रशंसा करने का मौका मिल गया। एक यूजर ने शैलेश लोढ़ा के लुक पर कमेंट करते हुए लिखा- पंडित जी। कईयों ने मजे लेते हुए ये भी कहा कि एक्टर ने संन्यास तो नहीं ले लिया।

 


Share

Leave a Reply