BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भारतीय बाजार में लॉन्‍च हुई टाटा कर्व ईवी, 15 मिनट की चार्जिंग में 150 किमी चलेगी, जानें कीमत

भारतीय बाजार में लॉन्‍च हुई टाटा कर्व ईवी, 15 मिनट की चार्जिंग में 150 किमी चलेगी, जानें कीमत
Share

 टाटा मोटर्स ने 7 अगस्त को कर्व EV कार लॉन्च कर दी है। यह कार भारतीय बाजार में पहली इलेक्ट्रिक SUV कूपे है। कर्व टाटा की पहली मास मार्केट SUV-कूपे कार है।टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने लॉन्च इवेंट का उद्घाटन किया है। कंपनी का दावा है कि कार एक बार फुल चार्ज करने पर 500 किलोमीटर चलेगी।इसके अलावा कार 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और ADAS सहित 60 से ज्यादा एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स से लैस है।

कीमत?
कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार को दो बैटरी पैक- Curvv.EV 45 और Curvv.EV 55 मॉडल में पेश की है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपए से लेकर 22 लाख रुपए तक है। टाटा ने कर्व की ऑफिशियल बुकिंग अभी शुरू नहीं की गई है। हालांकि कंपनी के कुछ डीलरशिप ने ऑफलाइन बुकिंग लेनी शुरू कर दी है।

ये सुविधाएं भी मिलेंगी
कर्व कूपे SUV में नेक्सॉन की तरह वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ 10.25-इंच की इंफोटेनमेंट टच स्क्रीन, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा, पैनोरमिक सनरूफ, 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस चार्जिंग पैड, वेंटीलेटेड फ्रंट सीटें, एयर प्यूरीफायर और एक प्रीमियम ऑडियो सिस्टम मिलेगा।

कार में आगे और पीछे स्मार्ट डिजिटल DRL 
टाटा कर्व इलेक्ट्रिक के डिजाइन की बात करें तो कार में LED लाइट बार, स्टैक्ड LED हेडलैंप और नए 18-इंच के अलॉय व्हील, फ्लश-फिटिंग दरवाजे के हैंडल और पीछे की तरफ LED टेललाइट्स शामिल हैं। साथ ही गाड़ी में आगे और पीछे वैलकम और गुडबाय फंक्शन के साथ स्मार्ट डिजिटल DRL दिए हैं। जो गाड़ी को लॉक या अनलॉक करते समय जलती है। कार में स्मार्ट चार्जिंग एनीमेशन और सामने के ट्रंक पर फ्रंक दिया गया है।


Share

Leave a Reply